World Cup Mein Aaj Kiska Match: विश्वकप में आज किसका मैच, India Vs England
World Cup Mein Aaj Kiska Match India vs England: आज विश्वकप में बेहद रोमांचक मुकाबाल भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। एक तरफ भारत अपने सभी पांच मैच जीतकर टेबल पर दूसरे पायदान पर है तो दूसरी तरफ पिछली बार की चैंपियन इंग्लैंड अंक तालिका में सबसे नीचे है। आलम यह है कि इंग्लैंड से ऊपर बांग्लादेश, नीदरलैंड और अफगानिस्तान जैसी टीमें हैं।
विश्वकप की शुरुआत से पहले माना जा रहा था कि भारत और इंग्लैंड के बीच का मैच बड़ा मैच होगा, लेकिन जिस तरह की स्थिति में इंग्लैंड है, वहां से अगर आज का मैच इंग्लैंड हारती है तो सेमीफाइनल में पहुंचने की थोड़ी बहुत जो उम्मीद टीम के लिए बची है वह भी खत्म हो जाएगी।

भारत की बात करें तो हार्दिक पांड्या के खेलने पर संशय बरकरार है। लेकिन जिस तरह से भारत ने अपने सभी पांच मैच जीते हैं उससे टीम इंडिया राहत की सांस ले सकती है और हार्दिक पांड्या रिकवरी के लिए आराम कर सकते हैं। भारत की टीम अब सेमीफाइनल को लेकर अपनी तैयारी में जुट गई है।
आज के मैच में अगर भारत जी दर्ज करती है तो भी सेमीफाइनल की सीट अभी पक्की नहीं होगी। लिहाजा भारत की टीम आज का मैच जीतकर विश्वकप के सेमीफाइनल में अपनी दावेदारी को और मजबूत करना चाहेगा। अभी तक खेले गए सभी पांच मैचों में भारत ने चेज करते हुए जीत दर्ज की है। ऐसे में आज भारत की टीम पहले बल्लेबाजी करके बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेगी।
आज का मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। विश्वकप में पहली बार भारत लखनऊ में मैच खेलने जा रही है। यहां के मौसम की बात करें तो दोपहर में गर्मी रहेगी। जबकि पिच सूखी रहने वाली है। माना जा रहा है कि आज की पिच भी ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका वाले मैच की ही तरह होगी।
पिच लाल-काली मिट्टी की बनी है, यहां स्पिनर्स को मदद मिल सकती है। आज के मैच में र अश्विन को टीम में मौका मिल सकता है क्योंकि इंग्लैंड की टीम में कई लेफ्ट हैंडेड बल्लेबाज हैं और यहां की पिच स्पिनर को मदद कर सकती है। जॉश बटलर की बाट करें तो वह इस विश्वकप में वह पांच बार तेज गेंदबाजी का शिकार हो चुके हैं।
शमी पांच बार बटलर को आउट कर चुके हैं। ऐसे में अगर आज शमी खेलते हैं तो बटलर के लिए वह मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। इंग्लैंड की बात करें तो लगातार पांच मैचों में हारकर भी इंग्लैंड अपने प्लेइंग 11 पर टिकी रहना चाहेगी। आदिल रशीद और मोईन अली ने विराट कोहली को 3-3 बार आउट किया है। लेकिन विश्वकप में कोहली को अभी तक किसी स्पिनर ने आउट नहीं किया है।
इग्लैंड की संभावित प्लेइंग 11
डेविड मलान, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स, जो रूट, लियाम लिविंग्सटन, मोईन अली, सैम करन, डेविड विली, आदिल रशीद, मार्क वुड
भारत की संभावित प्लेइंग 11
रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज/रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज












Click it and Unblock the Notifications