World Cup Mein Aaj Kiska Match: विश्वकप में आज किसका मैच, Pakistan vs Bangladesh

World Cup Mein Aaj Kiska Match Pakistan vs Bangladesh: विश्वकप में आज एक और दिलचस्प मुकाबला पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। विश्वकप की शुरुआत से पहले पाकिस्तान की टीम को फेवरेट के तौर पर गिना जा रहा था ले

किन जिस तरह से लगातार 4 मैचों में पाकिस्तान को हार का मुंह देखना पड़ा है उसके बाद टीम के फैंस काफी निराश हैं। अंक तालिका में पाकिस्तान इस वक्त 4 अंको के साथ 7वे पायदान पर है।

PAKISTAN

जबकि बांग्लादेश विश्वकप में अभी तक सिर्फ एक ही मैच जीत सका है और वह 9वे पायदान पर है। एक तरफ पाकिस्तान के सामने सम्मान को बचाने की लड़ाई है तो दूसरी तरफ बांग्लादेश पाकिस्तान को हराकर विश्वकप में अपनी मौजूदगी को दर्ज कराना चाहेगा।

पाकिस्तान की टीम इस विश्वकप में बिल्कुल भी लय में नजर नहीं आ रही है। टीम के स्टार गेंदबाज नसीम शाह विश्वकप से पहले चोटिल होकर टीम से बाहर हो गए। शादाब खान और हारिश राउफ बिल्कुल भी असरदार नजर नहीं आ रहे हैं, वही टीम के मुख्य चयनकर्ता इंजमाम उलहक ने टूर्नामेंट के बीच में ही इस्तीफा दे दिया है।

इस विश्वकप से पहले पाकिस्तान की टीम नंबर-1 वनडे टीम थी, लेकिन फिलहाल टीम काफी मुश्किलों से जूझ ही है, लिहाजा टीम के लिए आज के मैच में जीत मानसिक तौर पर कुछ राहत जरूर दे सकती है।

आज का मुकाबला कोलकाता के इडेन गार्डेन में खेला जाएगा। दोपहर में मैदान में 60 फीसदी आर्द्रता रह सकती है। ऐसे में जो भी टीम टॉस जीतती है वह पहले बल्लेबाजी करना चाहेगी। इडन गार्डेन में पिछले 8 वनडे मैच में से 7 मैच वो टीम जीती है जिसने पहले बल्लेबाजी की है।

पाकिस्तान की संभावित 11
अब्दुल्ला शफीक, इमाम उल हक, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस राउफ

बांग्लादेश संभावित 11
लिटन दास, तंजीद हसन, नजमुल हुसैन,शाकिब अल हसन, मुश्तफिकुर रहीम, महमदुल्लाह, मेंहदी हसन, तस्कीन अहमद, मुश्तफिजुर रहमान, शोरिफुल इस्लाम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+