Aaj Ka Match Kaun Jeeta: आज का मैच कौन जीता- बांग्लादेश vs अफगानिस्तान

Aaj Ka Match Kaun Jeeta: वर्ल्ड कप में बांग्लादेश ने बेहतरीन शुरुआत की है। अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में जीत दर्ज कर बांग्लादेश ने इरादे दर्शाए हैं। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की खराब बैटिंग रही, टीम 156 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई। बांग्लादेश ने 4 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी रही। ओपनर बल्लेबाज इब्राहिम जादरान और गुरबाज ने मिलकर पहले विकेट के लिए 47 रनों की भागीदारी कर डाली। इसके बाद गुरबाज 47 और जादरान 22 रन के स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए।

aaj ka match kaun jeeta

रहमत शाह टिकने के बाद आउट होकर पवेलियन चलते बने। वह 18 रन बनाने में सफल रहे। यहाँ से बांग्लादेश के गेंदबाजों ने शिकंजा कसते हुए अफगानिस्तान के बल्लेबाजों को नियमित अंतराल पर आउट किया। निचले क्रम से अजमतुल्लाह 22 रन बना पाए और अफगानिस्तान 156 पर आउट हो गई।

बांग्लादेश के लिए शाकिब अल हसन और मेहदी हसन मिराज की तरफ से अच्छी गेंदबाजी देखने को मिली। दोनों गेंदबाजों के खाते में 3-3 विकेट आए। उनके अलावा शोरिफुल इस्लाम को भी 2 विकेट हासिल हुए। तस्कीन अहमद और मुस्ताफिजुर रहमान को भी 1-1 विकेट मिला।

जवाबी पारी में खेलते हुए बांग्लादेश की शुरुआत भी खराब रही। ओपनर बल्लेबाज तंजीद हसन 5 और लिटन दास 13 रन बनाकर आउट हो गए। यहाँ से मेहदी हसन मिराज और नजमुल हसन ने मोर्चा संभाल लिया और अच्छी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। दोनों के बीच 97 रनों की भागीदारी हुई। इस बीच मेहदी हसन फिफ्टी जड़कर 57 के स्कोर पर आउट हो गए। शाकिब अल हसन भी 14 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए।

नजमुल हसन शान्तो अपना अर्धशतक पूरा करने में सफल रहे। वह 59 रन बनाकर नाबाद लौटे। बांग्लादेश ने 4 विकेट पर 158 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। अफगानिस्तान के लिए नवीन उल हक, ओमरजई, फारुकी ने 1-1 विकेट हासिल किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+