World Cup 2023: वर्ल्ड कप का सबसे अमीर खिलाड़ी कौन? बरसता है छप्पर फाड़कर पैसा
World Cup 2023, Richest cricketers: वर्ल्ड कप में दुनिया भर के देशों से कई क्रिकेटर हिस्सा ले रहे हैं। भारतीय टीम में भी कई ऐसे क्रिकेटर हैं जो पिछले कुछ सालों में अपनी छाप दुनिया पर छोड़ने में सफल रहे हैं। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली की फैन फॉलोइंग बहुत ही ज्यादा है। विराट कोहली की एक झलक पाने को फैंस बेताब रहते हैं। कोहली अपनी बल्लेबाजी के अलावा बेहतरीन लाइफ स्टाइल के लिए भी चर्चाओं में बने रहते हैं।
किसके पास कितना पैसा: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी अपनी बल्लेबाजी से सुर्खियों में बने रहते हैं। वर्ल्ड कप में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान जैसे देशों से कई नामी खिलाड़ी आए हुए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इन सभी खिलाड़ियों में से सबसे ज्यादा अमीर यानी कि सबसे ज्यादा पैसा कौन से क्रिकेटर के पास है। यहां दिए गए सभी जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर दी गई है। वनइंडिया किसी भी क्रिकेटर की आमदनी की पुष्टि नहीं करता है।

कोहली के पास 950 करोड़: वर्ल्ड कप में शामिल होने वाले सभी खिलाड़ियों में सबसे महंगs खिलाड़ी विराट कोहली माने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली के पास कुल संपत्ति 950 करोड़ रुपये की है। जो कि बाकी क्रिकेटरों की तुलना में काफी अधिक है। वह इस वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाले सभी क्रिकेटों में सबसे अधिक पैसा कमाने वाले क्रिकेटर बताए जा रहे हैं।
कमिंस के पास 350 करोड़: इस लिस्ट में दूसरे सबसे अमीर क्रिकेटर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस हैं। कमिंस के पास मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 350 करोड़ रुपये की संपत्ति है। कमिंस लंबे समय से ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों फॉर्मेट में खेल रहे हैं। इसके अलावा वह भारत में होने वाले आईपीएल में भी हिस्सा लेते रहे हैं। जिसके लिए उन्हें मोटी फीस दी जाती है।
रोहित के पास इतना पैसा: पैट कमिंस के बाद सबसे अधिक पैसा कमाने के मामले में रोहित शर्मा का नाम आता है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के पास 210 करोड़ की संपत्ति है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट के अलावा मुंबई इंडियंस और बहुत सारे ब्रांड और एडवर्टाइजमेंट से पैसा कमाते हैं।
स्टीव स्मिथ: इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ का नाम आता है। स्टीव स्मिथ के पास 200 करोड़ की संपत्ति है। स्मिथ भी पिछले कई सालों से लगातार ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों ही फॉर्मेट में क्रिकेट खेलते आ रहे हैं। इस वर्ल्ड कप में स्टीव स्मिथ के बल्ले से टीम को बड़े रनों की उम्मीद होगी।
मिचेल स्टार्क: स्टीव स्मिथ के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी मिचेल स्टार्क भी आलीशान जिंदगी जीते हैं।मिचेल स्टार्क के पास डेढ़ सौ करोड़ की संपत्ति है। यह पांच क्रिकेटर ऐसे हैं जो इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा अमीर बताए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications