भारत का पहला मैच इंग्लैंड से होगा, वर्ल्ड कप 2023 के अभ्यास मैचों का शेड्यूल हुआ घोषित

World Cup 2023 Warm-up Matches: भारतीय टीम वनडे वर्ल्ड कप से पहले दो मैचों में अभ्यास मैचों में खेलेगी। टीम इंडिया डिफेंडिंग चैम्पियन इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला वॉर्म अप मैच खेलने वाली है। आईसीसी ने अभ्यास मैचों की घोषणा कर दी है। हर टीम के पास दो आधिकारिक वॉर्म अप मैच होंगे।

भारतीय टीम का पहला अभ्यास मैच 30 सितम्बर को गुवाहाटी में होने वाला है। टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ यह मैच खेलेगी। इसके बाद 3 अक्टूबर को भारतीय टीम का मुकाबला नीदरलैंड्स से होगा। यह मैच तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। आईसीसी ने सभी मैचों का शेड्यूल घोषित किया है।

rohit sharma

वर्ल्ड कप 2023 के अभ्यास मैचों का शेड्यूल

29 सितम्बर

बांग्लादेश vs श्रीलंका, बारसापाड़ा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी
दक्षिण अफ्रीका vs अफगानिस्तान, ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम
न्यूजीलैंड vs पाकिस्तान, राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद

30 सितम्बर

भारत vs इंग्लैंड, बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी
ऑस्ट्रेलिया vs नीदरलैंड्स, ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम

2 अक्टूबर

इंग्लैंड vs बांग्लादेश, बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी
न्यूजीलैंड vs दक्षिण अफ्रीका, ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम

3 अक्टूबर

अफगानिस्तान vs श्रीलंका, बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी
भारत vs नीदरलैंड, ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम
पाकिस्तान vs ऑस्ट्रेलिया, राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद

टूर्नामेंट का आगाज 5 अक्टूबर को हो जाएगा लेकिन भारतीय टीम का पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को है। टीम इंडिया का मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में होगा। इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला अहमदाबाद में 14 अक्टूबर को खेला जाएगा। पहले यह मैच 15 अक्टूबर को था लेकिन बाद में शेड्यूल में बदलाव किया गया।

वर्ल्ड कप के ऑरिजनल शेड्यूल में कई मैचों को बदला गया है। आईसीसी और बीसीसीआई ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के उद्देश्य से ऐसा किया। कुछ मैचों के बीच में अन्य आयोजन आ रहे थे, इससे सुरक्षा में थोड़ा लचीलापन आ सकता था। इसे देखते हुए शेड्यूल बदल दिया गया। आईसीसी ने मैचों के टिकट कुछ चरणों में बेचने का निर्णय लिया है। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+