World Cup 2023: विराट कोहली का नंबर चार पर कैसा रहा है प्रदर्शन, जानिए भारत को मिला है कितना फायदा
Virat Kohli record at No 4 in ODI: भारत को 2 सितंबर को एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला वडे मैच खेलना है। भारत की कोशिश एशिया कप में बेस्ट प्लेइंग इलेवन के साथ उतरने की होगी। ऐसा भी हो सकता है कि जिन खिलाड़ियों को एशिया कप के लिए चुना जाये, उन्हें वनडे वर्ल्ड कप की टीम में भी मौका दिया जाये। इस लिहाज से एशिया कप में बेहतर प्रदर्शन करना भारत के लिए बेहद अहम है।
नंबर चार को लेकर हो रही चर्चा: वनडे फॉर्मेट में भारत के लिए नंबर चार पर बल्लेबाजी कौन करेगा? ये सवाल सभी के मन में है। फैंस से लेकर क्रिकेट के दिग्गज तक इस सवाल का जवाब ढूढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ दिग्गजों का मानना है कि युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को भारत के लिए नंबर चार पर बल्लेबाजी करने का मौका देना चाहिए। वहीं कुछ इस फैसले से सहमत नहीं और ऐसा करना जल्दबाजी बता रहे हैं।

कोहली कर सकते हैं बल्लेबाजी: नंबर चार के पोजिशन के लिए कुछ दिग्गजों ने विराट कोहली का नाम भी सुझाया है। भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा कि एशिया कप और वर्ल्ड कप में विराट कोहली को नंबर चार पर आजमाया जा सकता है। टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों के ऑप्शन भारत के पास काफी है, लेकिन मिडल ऑर्डर में टीम संघर्ष करती हुई दिखाई पड़ती है।
जानिए कैसा है कोहली का रिकॉर्ड: वनडे में नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली का रिकॉर्ड शानदार रहा है। कोहली वनडे में कुल 42 बार नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने आए हैं। इन मैचों में उन्होंने 55.21 की औसत और 7 शतकों की मदद से 1767 रन बनाए हैं। इस लिहाज से अगर विराट कोहली को नंबर चार पर बल्लेबाजी करने के लिए आजमाया जाता है तो यह भारत के लिए फायदे का सौदा हो सकता है।
नंबर चार की तलाश जारी: युवराज सिंह के संन्यास लेने के बाद से टीम इंडिया को वनडे में नंबर 4 के लिए कोई ठोस बल्लेबाज नहीं मिला है। श्रेयस अय्यर हाल के दिनों में सबसे शानदार बल्लेबाज रहे हैं। भारत के लिए वनडे डेब्यू करने के बाद से उन्होंने 20 पारियों में नंबर 4 पर बल्लेबाजी की है। श्रेयस ने 47.35 की औसत से 805 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं। लेकिन वह इस दौरान कई बार चोटिल भी रहे हैं। मौजूदा समय में भी वह चोट के कारण टीम से बाहर हैं।












Click it and Unblock the Notifications