IND vs PAK: बाबर आजम को बर्थडे से पहले किंग कोहली ने दिया अनोखा गिफ्ट, देखें यह वीडियो

Virat Kohli gifts Jersey to Babar Azam: भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप में अपने तीसरे लीग मैच में पाकिस्तान को हराते हुए तालिका में टॉप स्थान हासिल कर लिया। भारतीय टीम के खिलाफ मैच में पाकिस्तान की बल्लेबाजी पूरी तरह से फ्लॉप हो गई। टीम इंडिया ने मैच में आसानी से जीत दर्ज कर ली।

बाबर आज़म का 15 अक्टूबर को जन्मदिन है। इससे पहले विराट कोहली की तरफ से उनको एक गिफ्ट भी मिला है, इसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान ने बाबर आज़म को गिफ्ट में जर्सी दी। कोहली ने जर्सी के ऊपर साइन भी किया।

virat and babar

अपने ऑटोग्राफ वाली जर्सी कोहली ने बाबर आज़म को ग्राउंड में दी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर हर तरफ वायरल हो गया। फैन्स ने कोहली के इस संकेत का स्वागत किया और सराहना भी की। बाबर आज़म भी बड़े खुश दिखे। कोहली को देखकर फैन्स ने स्टेडियम से ही काफी हूटिंग की।

भारतीय टीम के खिलाफ इस मैच में बाबर आज़म ने पाकिस्तान की तरफ से सर्वाधिक स्कोर किया। पाकिस्तान के कप्तान ने 50 रनों की पारी खेली। पाकिस्तान की टीम 191 रनों के स्कोर पर आउट हो गई। जवाब में खेलते हुए टीम इंडिया ने 3 विकेट के नुकसान पर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 86 रनों की पारी खेली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+