World Cup 2023: वर्ल्ड कप में भारत के लिए गेमचेंजर साबित हो सकते हैं ये पांच खिलाड़ी, जानें वजह

World Cup 2023, five game changer players: वनडे वर्ल्ड कप शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा हुआ है। 5 अक्टूबर से भारत में वनडे वर्ल्ड कप का आगाज कर दिया जाएगा। वनडे वर्ल्ड कप में पहला मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम के बीच होने वाली है। गुरुवार को होने वाले इस मैच पर सबकी नजरें बनी रहेगी। भारतीय टीम वनडे वर्ल्ड कप जीतने की बड़ी दावेदार मानी जा रही है। ऐसे में जानते हैं भारत के उन पांच खिलाड़ियों के बारे में जो इस टूर्नामेंट में टीम के लिए गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।

शुभमन गिल: इस लिस्ट में सबसे पहला नाम शुभमन गिल का आता है। शुभमन गिल लगातार भारत के लिए वनडे फॉर्मेट में रन बना रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान भी शुभमन गिल का प्रदर्शन शानदार रहा था। इससे पहले एशिया कप में भी गिल ने कमाल की बल्लेबाजी की थी। गिल पहली बार वनडे वर्ल्ड कप भारत के लिए खेलते नजर आएंगे। ऐसे में उनकी कोशिश इस टूर्नामेंट में भारत की तरफ से सबसे अधिक रन बनाने की होगी।

World Cup 2023 1

कुलदीप यादव: दूसरे नंबर पर हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं उनका नाम है कुलदीप यादव। कुलदीप यादव ने लंबे समय बाद भारतीय वनडे टीम में वापसी की और अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान कर दिया। कुलदीप यादव ने एशिया कप के दो मुकाबले में 9 विकेट झटके। पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ भारत की जीत में कुलदीप यादव का सबसे बड़ा रोल रहा था। पाकिस्तान के खिलाफ कुलदीप यादव ने पांच तो वहीं श्रीलंका के खिलाफ चार विकेट चटकाए थे। ऐसे में वर्ल्ड कप में कुलदीप यादव भारतीय टीम के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं।

हार्दिक पंड्या: हार्दिक पंड्या एक ऐसे ऑलराउंडर हैं जो बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी कमाल दिखा रहे हैं। पिछले कुछ समय से हार्दिक पंड्या ने अपनी गेंदबाजी पर काम किया है और वह अब 140 से अधिक तेज गति से गंदे फेंकते हैं। ऐसे में हार्दिक पांड्या भारत के लिए गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।

सूर्यकुमार यादव: सूर्यकुमार यादव की क्षमताओं पर किसी को कोई शक नहीं है। T20 में कमाल दिखाने वाले सूर्यकुमार यादव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में लगातार दो मुकाबले में अर्धशतक जड़कर अपनी काबिलियत दिखाने का काम किया। सूर्यकुमार यादव अगर वनडे वर्ल्ड कप के प्लेइंग इलेवन में शामिल होते हैं तो निश्चित तौर पर वह निचले क्रम पर आकर मैच का रुख पलटने का काम कर सकते हैं।

जसप्रीत बुमराह: जसप्रीत बुमराह ने लंबे समय बाद वनडे टीम में दमदार वापसी की है। ऐसे में वह नई गेंद के साथ टीम के लिए शुरुआती ओवरों में कमाल कर सकते हैं। बुमराह के प्रदर्शन पर भी फैंस करी नजरें बनी रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+