World Cup 2023: सेमीफाइनल से पहले ट्रेंट बोल्ट ने भारत को चेताया, कहा- अब तो समय ही बताएगा कि....

World Cup 2023, Trent Boult: श्रीलंका के खिलाफ न्यूजीलैंड की टीम में 160 गेंद पहले ही जीत हासिल कर ली। श्रीलंका को 5 विकेट से हारने के साथ न्यूजीलैंड ने अपने नेट रन रेट को काफी बेहतर कर लिया है। ऐसे में न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल में जाना लगभग पक्का हो गया है। पाकिस्तान को अगर सेमीफाइनल में जगह बनानी है तो उसे करिश्मा दिखाना होगा। न्यूजीलैंड के इस जीत के बाद टीम के खिलाड़ी बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं।

पिछली बार हुआ था सामना: साल 2019 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया था। 4 साल बाद यानी कि साल 2023 में एक बार फिर इन दोनों टीमों के बीच भिड़ंत होने वाली है। भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने बड़ा बयान दिया है। श्रीलंका के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी करने वाले ट्रेंट बोल्ट को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया। उन्होंने इस मुकाबले में तीन विकेट झटके थे।

trent Boult 1

बोल्ट ने भरी हुंकार: प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड लेते वक्त जब ट्रेंट बोल्ट से अगले मैच के बारे में पूछा गया तो बोल्ट ने कहा समय बताएगा कि क्या होगा। मुझे पूरा यकीन है कि अगला मैच काफी बड़ा होगा। साल 2019 के वनडे वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड की टीम ने भारतीय टीम को हराकर करोड़ भारतीय क्रिकेट फैंस का वर्ल्ड कप जीतने का सपना तोड़ दिया था। ऐसे में रोहित शर्मा की टीम के पास 4 साल बाद उस बदले को पूरा करने का मौका होगा।\

फॉर्म में भारतीय खिलाड़ी: भारतीय टीम इस समय जबरदस्त फॉर्म में दिखाई दे रही है। भारत की कोशिश सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाने की होगी। आईसीसी के नॉकआउट मुकाबले में भारतीय टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। भारतीय टीम सेमीफाइनल में जाकर बेहतर प्रदर्शन करने में नाकाम रहती है। लेकिन इस साल जिस तरीके से भारत ने अभी तक वर्ल्ड कप खेला है। ऐसे में सेमीफाइनल में भी न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम फेवरेट मानी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+