World Cup 2023: 'पाकिस्तान के पास स्टेडियम में रंग कराने के भी पैसे नहीं', दिग्गज ने खोली पोल

Champions Trophy 2025, Wasim Akram: वर्ल्ड कप 2023 से पाकिस्तान का पता लगभग कट गया है। पाकिस्तान की टीम को वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए इंग्लैंड को 287 रनों से हराना होगा। पाकिस्तान के लिए ऐसा होना नामुमकिन सा लग रहा है। पाकिस्तान की टीम अपना आखिरी मुकाबला 11 नवंबर को इंग्लैंड के खिलाफ खेलने वाली है। अगर चीजें उनके मुताबिक नहीं हुई तो इसके बाद पाकिस्तानी खिलाड़ी वापस अपने देश लौट जाएंगे।

इन टीमों की नहीं होगी एंट्री: वर्ल्ड कप में शामिल टॉप 8 टीमें साल 2025 के चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने वाली है। मौजूदा समय में प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो नीदरलैंड और श्रीलंका की टीम आखिरी दो पायदान पर मौजूद है। श्रीलंका और न्यूजीलैंड चार-चार अंकों के साथ नौवें और 10वें स्थान पर है। अगर आखिरी मुकाबले के बाद भी प्वाइंट्स टेबल ऐसी ही रहती है तो नीदरलैंड और श्रीलंका चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा नहीं ले सकेगी।

Champions Trophy 1

पाकिस्तान में खेला जाएगा चैंपियंस ट्रॉफी: साल 2025 में होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन पाकिस्तान में किया जाएगा। पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करने वाली है। लेकिन क्या पाकिस्तान के स्टेडियम इतने बड़े टूर्नामेंट के लिए तैयार है? ए स्पोर्ट्स चैनल पर पाकिस्तानी दिग्गज वसीम अकरम से जब एक भारतीय फैंस ने यह सवाल किया तो उसे पर उन्होंने जवाब देने का काम किया। वसीम अकरम ने कहा कि स्टेडियम में रंग कराने के पैसे भी पाकिस्तान के पास नहीं है।

पाकिस्तान के दिग्गजों ने खोली पोल: एक भारतीय फैन ने सोशल मीडिया पर एक्सपर्ट से पूछा कि पाकिस्तान 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करने जा रहा है। अब चैंपियंस ट्रॉफी में ज्यादा समय नहीं रह गया है तो क्या ऐसे में पाकिस्तान के स्टेडियम इस बड़े टूर्नामेंट को करने के लिए तैयार है? इस सवाल के जवाब में पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी में मिस्बाह उल हक ने कहा कि जैसे है वैसे ही है। अब इनको क्या इंप्रूव करेंगे इतने कम समय में दूसरी तरफ वसीम अकरम ने कहा कि पाकिस्तान के पास चार स्टेडियम है। अब समय ज्यादा नहीं बचा है ऐसे में अभी से ही प्लानिंग करनी होगी।

शोएब मलिक ने दिया जवाब: वसीम अकरम के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के साथ इस मामले पर लगातार बातचीत करनी होगी। शोएब मलिक भी इस पैनल का हिस्सा थे। उन्होंने कहा समय रहते ही सारी तैयारी हो जानी चाहिए लास्ट मिनट पर तैयारी करने से कुछ ना कुछ कमी रह जाती है। शोएब मलिक की इस बात को सुनकर वसीम अकरम ने कहा क्या तैयारी की जाए हम नेशनल स्टेडियम के सामने से रोज गुजरते हैं और अभी भी वहां रंग कराने के पैसे नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+