Ind vs Pak: अपने पसंदीदा ग्राउंड पर धमाल मचाने को तैयार शुभमन गिल! पाकिस्तान के खिलाफ बरसाएंगे रन
World Cup 2023 Shubman Gill: भारत और पाकिस्तान के बीच 14 अक्टूबर को होने वाले मैच पर फैंस की नजरें बनी हुई है। भारत ने वनडे वर्ल्ड कप का आगज शानदार तरीके से किया। भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप के पहले दोनों ही मुकाबले में जीत हासिल की। भारत को पहली जीत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई के चेपॉक मैदान पर मिली थी। वहीं दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत ने अफगानिस्तान को बुरी तरह से हारने का काम किया।
पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे गिल: पहले दोनों ही मुकाबले में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल टीम का हिस्सा नहीं थे। 14 अक्टूबर यानी कि शनिवार को भारतीय टीम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पाकिस्तान से भिड़ने वाली है। पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले इस मुकाबले में शुभमन गिल की एंट्री हो सकती है। गिल प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे या नहीं इस पर अभी ऑफिश्यली कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

बैटिंग प्रैक्टिस शुरू: शुभमन गिल ने बैटिंग प्रैक्टिस शुरू कर दी है। उन्होंने गुरुवार 12 अक्टूबर को करीब 1 घंटे तक नेट पर प्रैक्टिस करने का काम किया। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गिल का रिकॉर्ड कमाल कर रहा है। इस मैदान पर शुभमन गिल सबसे ज्यादा टी-20 रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वनडे में भी यहां उनका बल्ला जमकर हल्ला बोलता है। गिल का यह पसंदीदा मैदान है, यहां रन बनाना उन्हें बेहद अच्छा लगता है।
भारत को मिलेगा फायदा: आईपीएल में भी गुजरात टाइटंस की तरफ से खेलते हुए भी गिल ने इस मैदान पर कई बड़ी पारियां खेली है। इसके अलावा भारत की तरफ से भी टी-20 और वनडे मुकाबले में गिल का बल्ला नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर जमकर हल्ला बोला है। गिल अगर पाकिस्तान के खिलाफ फिट होकर भारतीय टीम में वापस लौटते हैं तो भारत को बड़ा फायदा हो सकता है।
गिल का वनडे रिकॉर्ड है शानदार: शुभमन गिल ने बीमार होने से पहले एशिया कप और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में कमाल की पारियां खेली थी। गिल पिछले कुछ समय से भारतीय टीम के सबसे कामयाब बल्लेबाज रहे हैं। वनडे में उनके बल्ले से लगातार रन निकल रहे हैं। ऐसे में अगर वह पाकिस्तान के खिलाफ खेलने आते हैं तो निश्चित तौर पर उनके बल्ले से फैंस को एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी। गिल अब तक वनडे की 35 पारियों में अब तक 66 की औसत से 1917 रन बना चुके हैं। उन्होंने कुल 6 शतक और 9 अर्धशतक जड़े हैं।












Click it and Unblock the Notifications