लगातार चौथी हार झेलने वाली पाकिस्तानी टीम पर बोले शोएब अख्तर, कहा- हमारे खिलाड़ियों ने तो...
World Cup 2023 Shoaib Akhtar: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान की टीम को एक विकेट से हार का सामना करना पड़ा। साउथ अफ्रीका की टीम ने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में एक विकेट से शिकस्त दे दी। इस जीत के साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने सेमीफाइनल में जाने की अपनी उम्मीदों को बेहतर बना लिया है। दूसरी तरफ पाकिस्तान के लिए इस हार के साथ ही आगे की राह काफी मुश्किल हो गई है।
पाकिस्तान को मिली चौथी हार: पाकिस्तान की यह इस वर्ल्ड कप में चौथी हार रही। इस हार के साथ ही पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल पहुंचना बेहद मुश्किल दिखाई पड़ रहा है। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने टीम के खिलाड़ियों को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया। शोएब अख्तर ने कहा कि पाकिस्तान की टीम ने आज बेहतर खेल का प्रदर्शन किया।

शोएब अख्तर ने कही यह बात: इस हार के बावजूद शोएब अख्तर ने टीम के खिलाड़ियों की तारीफ की। शोएब अख्तर ने कहा टीम के गेंदबाजों ने आज जिस तरह का प्रदर्शन किया, उनसे ऐसे प्रदर्शन की उम्मीद पहले मैच से लगाई जा रही थी। पाकिस्तान के गेंदबाजों ने मैच में टीम को बनाए रखा था। अंत के ओवर में शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम जूनियर और हारिस रऊफ ने टीम को मैच में बनाए रखा था।
बल्लेबाजों ने नहीं दिखाया दम: हालांकि, शोएब अख्तर ने बल्लेबाजों के खेलने के तरीके पर सवाल उठाया। शोएब अख्तर ने कहा कि टीम में बल्लेबाजी काफी साधारण रही। पाकिस्तानी बल्लेबाज शॉट लगाने से बचते रहे। उन्होंने बताया कि डर-डर कर इस तरह से खेलने से टीम का स्कोर नहीं बनता है और पाकिस्तान के बल्लेबाज बेहद डरे हुए दिखाई दे रहे थे। उन्होंने बड़ा शॉट लगाने का प्रयास तक नहीं किया।












Click it and Unblock the Notifications