world cup 2023: फुटबॉल खेलते समय चोटिल हुए कप्तान, वर्ल्ड कप का पहला मैच खेलना मुश्किल
world cup 2023, Shakib Al Hasan: भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप से पहले बांग्लादेश को एक बड़ा झटका लगा है। बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन चोटिल हो गए हैं। शाकिब चोटिल होने के कारण प्रेक्टिस मैचों में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि वर्ल्ड कप में भी शाकिब पहले मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे। अगर ऐसा होता है तो इससे बांग्लादेश को तगड़ा नुकसान होगा।
पहला मैच खेलना मुश्किल: फुटबॉल खेलते समय लगी चोट: अभ्यास मैच से पहले फुटबॉल खेलते समय शाकिब अल हसन चोटिल हो गए। शाकिब चोटिल होने की वजह से प्रैक्टिस मैच के दौरान बॉलिंग करने भी नहीं आ सके। टीम मैनेजमेंट की तरफ से शाकिब अल हसन को लेकर अभी कोई ऑफिशल स्टेटमेंट जारी नहीं की गई है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि शाकिब अल हसन वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला जो की 7 अक्टूबर को अफगानिस्तान के खिलाफ है उसमें हिस्सा ले पाएंगे या नहीं?

भारत को दी थी मात: बांग्लादेश ने भारत को एशिया कप में हराया था। हालांकि, बांग्लादेश के लिए एशिया कप कुछ खास नहीं रहा। लेकिन अपने आखिरी मुकाबले में बांग्लादेश की टीम का प्रदर्शन शानदार रहा। आखिरी मुकाबले में भारत जैसी दमदार टीम को हराकर बांग्लादेश ने सभी को हैरान कर दिया। अब बांग्लादेश की कोशिश इस वर्ल्ड कप में बड़ी टीमों के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करने की होगी।
वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश की टीम: शाकिब अल हसन (कप्तान), मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), लिटन दास (उप-कप्तान), नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हृदॉय, मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद, शोरफुल इस्लाम, नसुम अहमद, महेदी हसन , तंजीद हसन, तंजीम हसन, महमुदुल्लाह।












Click it and Unblock the Notifications