Asia Cup 2023: पाकिस्तान और श्रीलंका में खेले जाएंगे एशिया कप के मैच, ACC के आधिकारिक ऐलान पर टिकी निगाहें

भारत और पाकिस्तान द्वारा एक दूसरे के देश की यात्रा न करने की इच्छा जताने के बाद हाइब्रिड मॉडल को एक समाधान के रूप में प्रस्तावित किया गया। इस बीच एशिया कप 2023 के वेन्यू को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 के वेन्यू को लेकर चल रहे विवाद पर अब एक राय बनती दिख रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, एशिया कप के लिए पीसीबी (PCB) के प्रस्तावित हाइब्रिड मॉडल को एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) द्वारा स्वीकार किए जाने की संभावना है। ऐसे में टीम इंडिया अपने सभी मैच श्रीलंका (न्यूट्रल वेन्यू) में खेलेगी, और पाकिस्तान के मैच उन्हीं के देश में होंगे। इसकी आधिकारिक घोषणा जल्द हो सकती है।

दरअसल, भारत और पाकिस्तान द्वारा एक दूसरे के देश की यात्रा न करने की इच्छा जताने के बाद हाइब्रिड मॉडल को एक समाधान के रूप में प्रस्तावित किया गया था। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष नजम सेठी ने पेशकश की थी कि शुरुआती चार गैर-भारतीय मैच पाकिस्तान में आयोजित किए जाएं, इस मांग को जय शाह की अध्यक्षता वाली एसीसी स्वीकार कर सकती है। हालांकि, मुकाबलों के अलावा एशिया कप का आयोजन श्रीलंका में करने पर फैसला लिया गया है। इसका आधिकारिक ऐलान एसीसी मंगलवार, 13 जून को कर सकती है।

asia cup 2023

अगर फाइनल में पहुंचा भारत तो श्रीलंका में होगा मैच
न्यूज एजेंसी 'पीटीआई' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अगर भारत फाइनल में पहुंचता है तो फाइनल मुकबला श्रीलंका में खेला जाएगा। एसीसी के मेंबर और ओमान क्रिकेट के चीफ पंकज खिमजी ने बताया कि भारत के अलावा बाकी मैच पाकिस्तान में होंगे, जिसमें पाकिस्तान बनाम नेपाल, बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान, अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका और श्रीलंका बनाम बांग्लादेश मैच शामिल हैं, ये मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जाएंगे। इसके अलावा इंडिया बनाम पाकिस्तान और भारत के अन्य मैच श्रीलंका के गाले या पल्लेकेल में आयोजित होंगे।

पंकज खिमजी ने निकाला समाधान
एसीसी के एक सदस्य ने गोपनियता की शर्त पर बताया कि, 'ओमान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख पंकज खिमजी, सम्मानित एसीसी कार्यकारी बोर्ड के सदस्यों में से एक हैं। उन्हें समाधान निकालने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गयी थी, क्योंकि ज्यादातर देश हाइब्रिड मॉडल नहीं चाहते थे। भारत और पाकिस्तान के बीच दो मैच और सुपर फोर के अन्य सभी मैच पल्लेकले या गाले में खेले जाएंगे।'

भारत के साथ रखा गया पाकिस्तान
विश्व कप की तैयारी के रूप में 50 ओवर के फॉर्मेट में होने वाले छह देशों के एशिया कप में नेपाल के साथ भारत और पाकिस्तान को एक साथ रखा गया है। दूसरे ग्रुप में श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान हैं। फाइनल सहित कुल 13 मैच 13 दिनों में खेले जाने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+