SA vs NED Weather: मैच पर मंडराया बारिश का खतरा! जानें मौसम का हाल, ऐसी हो सकती है प्लेइंग-11

SA vs NED Weather Report: साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड के बीच वर्ल्ड कप मैच पर फैंस की नजरें बनी हुई है। 17 अक्टूबर यानी कि सोमवार को खेला जाने वाले इस मैच में मौसम का अहम रोल रहने वाला है। धर्मशाला क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में होने वाला इस मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। साउथ अफ्रीका लगातार तीसरी जीत की तलाश में है।

पिच से किसे मिलेगी मदद: साउथ अफ्रीका की टीम नीदरलैंड के खिलाफ एक बड़ी जीत दर्ज कर अपने नेट रन रेट को और बेहतर करना चाहेगी। धर्मशाला स्टेडियम तेज गेंदबाजों के लिए अनुकूल माना जाता है। यहां पर गेंद बाउंस होता है जिसके चलते तेज गेंदबाजों को काफी मदद भी मिलती है। ऐसे में साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज इस मुकाबले में अपना पूरा दमखम दिखाना चाहेंगे।

SA vs NED 1

अफ्रीका लेना चाहेगी बदला: साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड का मुकाबला इसलिए भी अहम है क्योंकि साउथ अफ्रीका की टीम को पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान नीदरलैंड के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। इस हार के बाद साउथ अफ्रीका की टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई थी। ऐसे में साउथ अफ्रीका की कोशिश इस मुकाबले को बड़े अंतर से जीतने की होगी।

बारिश बन सकती है विलेन: इस मुकाबले में बारिश का खलल देखने को मिल सकता है। 17 अक्टूबर को धर्मशाला में मैच के दौरान बारिश की संभावना जताई गई है। मैच से ठीक पहले और मैच की शुरुआती घंटे के दौरान बारिश होने की उम्मीद है। एक्यूवेदर रिपोर्ट के मुताबिक 55 फीसदी बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसे में फैंस को मायूसी डेलनी पड़ सकती है। साउथ अफ्रीका का नेट रन रेट भारत से अच्छा है अगर वह नीदरलैंड के खिलाफ एक और जीत हासिल करने में सफल हो जाती है तो वह प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन पर पहुंच जाएगी।

साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वैन डर डुसेन, एडन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यान्सिन, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एन्गिडी, तबरेज शम्सी।

नीदरलैंड्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ डोड, कॉलिन एकरमैन, बास डी लीड, तेजा निदामानुरू, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान व विकेटकीपर), रीलॉफ वैन डर मेरवे, रायन क्लीन, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीर्कीन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+