न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने टीम को दिया जरूरी संदेश

World Cup 2023: विश्वकप में 21 साल के बाद भारत ने न्यूजीलैंड को मात दी दी है। इस जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि टूर्नामेंट की शुरुआत अच्छी हुई है लेकिन काम अभी आधा ही हुआ है। हमे अभी संतुलित रहने की बहुत जरूरत है। बहुत ज्यादा आगे की सोचने की जरूरत नहीं है, हमे आज में रहना है।

मोहम्मद शमी की तारीफ करते हुए रोहित शर्मा ने कहा कि शमी को मौका मिला और उन्होंने उसे दोनों हाथों से लपका। उनके पास अनुभव है इस तरह के परिस्थितियों में खेलने का, वह क्लास गेंदबाज हैं। एक स्टेज पर हमे लग रहा था कि न्यूजीलैंड 300 रन के स्कोर पर पहुंच रही है लेकिन हमारे गेंदबाजों को इसका श्रेय जाता है उन्होंने शानदारी प्रदर्शन किया।

rohit sharma

अपनी बल्लेबाजी को लेकर रोहित शर्मा ने स्पष्ट तौर पर कहा कि मैं अपनी बल्लेबाजी का लुत्फ उठा रहा हूं। शुभमन गिल को लेकर उन्होंने कहा कि हम दोनों बिल्कुल अलग हैं, हम एक दूसरे कॉम्पलिमेंट करते हैं। खुश हूं कि आज हमने जीत दर्ज की। बहुत ज्यादा कहने को नहीं है।

विराट कोहली को लेकर रोहित शर्मा ने कहा कि वो ऐसा कई सालों से करते आ रहे हैं। वह अपने आपको बैक करते हैं। कोहली और ज़डेजा ने हमारी मैच में वापसी कराई जगह हमारे विकेट जल्दी-जल्दी गिर गए। मैच में जडेजा से कैच छूटने पर रोहित ने कहा कि हमे अपनी फील्डिंग पर गर्व है। हालांकि आज हमारी फील्डिंग वैसी नहीं रही। रवींद्र जडेजा विश्वस्तरीय फील्डर हैं। ऐसा हो जाता है।

बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए किवी टीम ने 273 रन का स्कोर खड़ा किया था। न्यूजीलैंड की ओर से डेरिल मिचेल ने 130 रनों की पारी खेली जबकि रचिन रवींद्र ने 75 रन बनाए। वहीं मोहम्मद शमी ने 5 विकेट अपने नाम किए।

भारत की ओर से विराट कोहली ने 95 रनों की पारी खेली, जबकि रोहित शर्मा ने 46, शुभमन गिल ने 26, श्रेयस अय्यर ने 33, केएल राहुल ने 27, रवींद्र जडेजा ने 39 रनों की नाबाद पारी खेली। मैच में शानदार गेंदबाजी के लिए मोहम्मद शमी को मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+