IND vs PAK: रोहित ने तो पूरी तरह बेइज्जत किया, शोएब अख्तर पाक टीम पर भड़के

Shoaib Akhtar on Rohit Sharma: भारतीय टीम ने अहमदाबाद में शनिवार को पाकिस्तानी टीम को ऐसी मार मारी, जो सालों तक याद रहने वाली है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तानी टीम के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ डाली। टीम इंडिया ने पाकिस्तान को बुरी तरह से हरा दिया।

शोएब अख्तर ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की बैटिंग को लेकर अहम बयान दिया है। अख्तर ने कहा कि रोहित शर्मा ने पाक गेंदबाजों को मारकर बड़ा बेइज्जत किया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी टीम का प्रदर्शन काफी निराश करने वाला रहा है। अख्तर ने कहा कि रोहित ने बदला लिया है।

rohit sharma

अख्तर ने कहा कि जिस तरह की पारी रोहित ने खेली, पाकिस्तान को पूरी तरह से बेइज्जत कर दिया। दो सालों में हमारे खिलाफ रन नहीं आने का पूरा बदला रोहित ने लिया है। गेम फिनिश करने के लिए उन्होंने गेंदबाजों को धो दिया और यह सही किया। इसी तरह के खेल की आवश्यकता थी।

शोएब अख्तर ने कहा कि रोहित शर्मा वन मैन आर्मी है। पाकिस्तान का प्रदर्शन काफी निराश करने वाला रहा है। पता नहीं पिछले दो साल रोहित कहां थे। वह काफी बड़े खिलाड़ी हैं और उनके पास शॉट्स की भी रेंज है। वह एक पूर्ण बल्लेबाज हैं और भारत की टीम एक पूर्ण टीम है।

गौरतलब है कि रोहित शर्मा ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की धुनाई करते हुए 63 गेंदों में ही 86 रनों की धाकड़ पारी खेलकर पाकिस्तानी टीम को बुरी तरह हराने में आगे रहे। रोहित शर्मा के अलावा श्रेयस अय्यर के बल्ले सभी रन आए। वह भी अर्धशतक जड़कर नाबाद लौटे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+