ND vs NZ Semifinal: 'छक्के पर छक्का...', रोहित शर्मा का आतिशी अंदाज जारी, WC में बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड

Rohit Sharma has Most Sixes Record: विश्वकप 2023 में भारत के कप्तान रोहित शर्मा का आतिशी अंदाज जारी है। देश के विस्फोटक ओपनर रोहित शर्मा इस वक्त अपनी कप्तानी और छक्कों को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं। वो विश्वकप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले कप्तान हैं।

Rohit Sharma

आज इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े में पहला सेमीफाइनल खेला जा रहा है और इस मैच में रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और उम्मीद के मुताबिक टीम को जबरदस्त ओपनिंग दी है।

रोहित ने बनाए 29 गेंदों पर 47 रन

रोहित के छक्कों का सिलसिला यहां भी चालू रहा, उन्होंने 29 गेंदों पर 47 रन बनाए, जिसमें चार छक्के और चार चौके शामिल हैं, यानी कि आज के मैच में भी उन्होंने चार छक्कों की बारिश की है। हालांकि वो अर्धशतक नहीं बना पाए क्योंकि टिम साउदी ने केन विलियमसन के हाथों कैच कराया, जिस वक्त रोहित आउट हुए हैं उस वक्त भारत का स्कोर 8.2 ओवरों में एक विकेटके नुकसान पर 71 रन था।

रोहित ने बतौर कप्तान 28 छक्के लगाए

अगर आज के मैच को जोड़ लिया जाए तो बतौर रोहित शर्मा ने 2023 वर्ल्ड कप में अभी तक बतौर कप्तान 28 छक्के लगा दिए हैं। इससे पहले उनके 24 छक्के लीग मैचों में जड़े थे। उनके बाद इस लिस्ट में दूसरा नंबर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मॉर्गन का है, जिन्होंने 2019 वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान 22 छक्के लगाए थे, जबकि इस श्रेणी में तीसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डीविलियर्स हैं, जिन्होंने 2015 वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान 21 छक्के लगाए थे।

क्रिकेट वर्ल्ड कप के इतिहास में 50 छक्के

साथ ही रोहित शर्मा ऐसे पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं, जिन्होंने क्रिकेट वर्ल्ड कप के इतिहास में 50 या उससे ज्यादा छक्के लगाए है, रोहित ने इस दौरान क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 50 ओवरों वाले विश्वकप में 49 छक्के लगाए थे।

आज की टीम

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11: डेवोन कॉन्वे, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टॉम लैथम (विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, मिचेल सेंटनर, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्यूसन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+