World Cup 2023 कौन जीतेगा? क्या 10 साल से ICC ट्रॉफी नहीं जीतने का होगा दबाव, जानिए रोहित ने क्या कहा

World Cup 2023 Rohit Sharma: भारतीय टीम के खिलाड़ी इस साल वनडे वर्ल्ड कप में बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे। इससे पहले साल 2019 के वनडे वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम ने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान शुरुआत दमदार किया था।

पिछली बार टूटा था खिताब जीतने का सपना: सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों के फेल होने के कारण टीम का वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूट गया था। साल 2023 में भारत में ही वर्ल्ड कप का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में भारत के पास जीतने का शानदार मौका है। साल 2011 के बाद एक बार फिर भारतीय टीम अपनी सरजमीं पर वनडे वर्ल्ड कप का खिताब पर कब्जा जमाना चाहेगी।

Rohit Sharma 1

साल 2013 में जीता था आखिरी आईसीसी ट्रॉफी: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इस वर्ल्ड कप से पहले मीडिया से बात करते हुए कुछ बातों का जिक्र किया। रोहित से जब पूछा गया कि पिछले 10 सालों से भारत ने आज तक कोई भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीती है क्या इसका दबाव उन पर होगा? इसका जवाब देते हुए रोहित ने कहा कि समय के साथ-साथ लोग चीजें भूल जाते हैं। भारत ने आखिरी बार साल 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। इसके बाद से भारत पर कोई भी आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम नहीं किया है।

रोहित शर्मा ने कही यह बात: भारत इस साल वर्ल्ड कप जीतेगी या नहीं? इस सवाल के जवाब पर कप्तान रोहित शर्मा कहा कि भारत वर्ल्ड कप जीतेगी या नहीं ये मैं नहीं जानता हूं, लेकिन मैं बस इतना जानता हूं कि सभी खिलाड़ी फिट हैं। सभी खिलाड़ियों का फॉर्म में होना टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। वर्ल्ड कप जैसे टूर्नामेंट से पहले हर खिलाड़ी का फिट होना और फॉर्म में होना टीम के लिए अच्छी बात है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+