रोहित शर्मा को निराश-हताश देखकर रो पड़ीं पत्नी रितिका, आपको भी रूला देगा ये वायरल वीडियो

Rohit Sharma Emotional: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के हाथों करारी शिकस्त मिली है, जिसकी वजह से उसका तीसरी बार विश्वविजेता बनने का ख्वाब टूट गया। रविवार को अहमदाबाद के मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत को कंगारुओं ने 6 विकेट से हरा दिया। भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में जबरदस्त प्रदर्शन किया लेकिन फाइनल मुकाबले में उसने औसत दर्जे का खेल दिखाया और इसी कारण वो हार गई।

Rohit Sharma

इस हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा बेहद निराश नजर आए, मैदान से वापस आते वक्त उनकी आंखों में आंसू देखे गए, उनका दिल टूटने वाला वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पत्नी रितिका शर्मा भी रो पड़ी, वायरल हुआ वीडियो

उनके फैंस बुरी तरह से दुखी हैं तो वहीं अपने पति को इस तरह निराश-हताश देखकर पत्नी रितिका शर्मा की भी आंखें भी आसुओं से भरी नजर आईं, उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, उस वीडियो को देखकर किसी का भी दिल भर जाएगा, ये वीडियो किसी को भी रूला देगा।

'एक हार टीम को परिभाषित नहीं करती'

सोशल मीडिया पर लोग दोनों के दर्द को देखकर बहुत ज्यादा दुखी हैं। किसी को भी आशा नहीं थी कि वो रोहित या रितिका को इस रूप में भी देखेंगे। हालांकि लोगों ने रोहित शर्मा की तारीफ की है और कहा है कि 'आपकी कप्तानी ने टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया, एक हार टीम को परिभाषित नहीं करती,आप दुखी मत हो।'

'20-30 रन और जुड़ते तो अच्छे होते...'

फाइनल में मिली हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि 'ईमानदारी से कहूं तो स्कोर में 20-30 रन और जुड़ते तो और अच्छे होते, केएल-कोहली जब खेल रहे थे तो हम उम्मीद कर रहे थे कि स्कोर 270-280 पर पहुंच जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और हम लगातार विकेट खोते रहे और मैच हमारे हाथ से निकल गया।'

छठी बार जीता ऑस्ट्रेलिया ने विश्वकप का खिताब

मालूम हो कि इससे पहले ऑस्ट्रेलिया साल 1987, 1999, 2003, 2007 और 2015 में विश्वविजेता बन चुका है उसने ये खिताब छठी बार जीता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+