IND vs AUS: हार के बाद टीम इंडिया की ड्रेसिंग रूम में पहुंचे PM मोदी, नम आखें और मायूस चेहरे को देखकर....

PM Narendra Modi Visits Indian Dressing Room: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने भारत को वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में छह विकेट से शिकस्त दे दी। 20 साल पहले यानी कि साल 2003 में भी भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला गया था। सौरव गांगुली की कप्तानी में भारतीय टीम उस मुकाबले को भी हार गई थी। 20 साल बाद रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम का पलड़ा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारी नजर आ रहा था। लेकिन फाइनल मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी जीत के सिलसिले को बरकरार नहीं रख सके।

रविंद्र जडेजा ने शेयर किया ट्वीट: इस हार के बाद भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा ने एक ट्वीट किया। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अहमदाबाद में इस फाइनल मुकाबले को देखने के लिए पहुंचे थे। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलियाई टीम को पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा ही ट्रॉफी दिया गया। ऑस्ट्रेलिया टीम को ट्रॉफी देने के बाद भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी भारतीय खिलाड़ियों से मिलने उनके ड्रेसिंग रूम भी पहुंचे।

PM Narendra Modi 1

जडेजा ने लिखी दिल की बात: रविंद्र जडेजा ने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि हमारा टूर्नामेंट बहुत अच्छा था लेकिन कल हम हार गए। हम सभी दुखी हैं लेकिन हमारे लोगों का समर्थन हमें आगे बढ़ा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी कल ड्रेसिंग रूम में आए, उनका आना हमारे लिए बहुत प्रेरणादायक था। बता दें कि वर्ल्ड कप इतने करीब आकर भारतीय टीम जीतने में सफल नहीं हो सकी।

मोदी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला: रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने पूरे वर्ल्ड कप में दमदार प्रदर्शन किया। लेकिन फाइनल मुकाबले में टीम को जीत नसीब नहीं हो सकी। इस हार के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार भारतीय खिलाड़ियों को सपोर्ट करने का काम कर रहे हैं। भारतीय ड्रेसिंग रूम का माहौल काफी अलग था। वहां खिलाड़ियों के बीच एक शांति फैली हुई थी। हर खिलाड़ी का चेहरा उदास था। इस बीच नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाए। रविंद्र से हाथ मिलाते हुए नरेंद्र मोदी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

किस्मत ने नहीं दिया साथ: पीएम नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों से क्या बात की होगी, इस बारे में तो सही-सही जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है। लेकिन कहा जा सकता है कि भारतीय खिलाड़ियों ने जिस तरीके से वर्ल्ड कप के फाइनल तक का सफर तय किया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उससे जरूर खुश होंगे। भारतीय खिलाड़ियों ने लगातार 10 मैचों में जीत हासिल कर फाइनल में जगह बना कर सभी को हैरान करने का काम किया था। फाइनल में किस्मत ने साथ नहीं दिया और भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+