Pak vs SA: पाकिस्तान या साउथ अफ्रीका किसका पलड़ा भारी?, जानिए किसे मिलेगी जीत
Pakistan vs South Africa Head-to-head: पाकिस्तान के लिए वनडे वर्ल्ड कप अब तक कुछ खास नहीं गुजरा है। वनडे वर्ल्ड कप के पांच मुकाबले में से पाकिस्तान की टीम को 3 में हार का सामना करना पड़ा है। भारत ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान से हार झेलने के बाद पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में जगह बनाना काफी मुश्किल हो गया है। पाकिस्तान को अपना अगला मैच साउथ अफ्रीका से खेलना है जहां उसे हर हाल में जीत हासिल करनी होगी।
अफ्रीका के खिलाड़ी फॉर्म में: दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका की बात करें तो साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी जबरदस्त फॉर्म में हैं। हेनरिक क्लासेन और क्विंटन डी कॉक के बल्ले से टीम के लिए लगातार रन निकल रहे हैं। डी कॉक पिछले पांच मैचों में से 3 में शतक जड़ने का काम किया। एक वर्ल्ड कप में सबसे अधिक शतक जड़ने वाले साउथ अफ्रीका के वह पहले बल्लेबाज बन गए हैं। अफ्रीका की कोशिश पाकिस्तान के खिलाफ भी अपने इस प्रदर्शन को जारी रखने की होगी।

जानिए किसका पलड़ा भारी: साउथ अफ्रीका ने अब तक पांच मुकाबले खेले हैं। जिनमें से चार मैचों में उन्होंने जीत हासिल की है। वह प्वाइंट्स टेबल में नंबर दो पर बरकरार है। पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका की बात करें तो दोनों ही देश के बीच वर्ल्ड कप में अब तक पांच मुकाबले खेले गए हैं। जिनमें साउथ अफ्रीका ने तीन और पाकिस्तान की टीम ने दो मैचों में जीत हासिल की है।
वर्ल्ड कप में ऐसा प्रदर्शन: साल 1992 वर्ल्ड कप में पहली बार दोनों टीम आमने-सामने हुई थी। उस दौरान साउथ अफ्रीका को 20 रन से जीत मिली थी। जबकि 1996 में पांच विकेट से तो 1999 में साउथ अफ्रीका ने तीन विकेट से जीत हासिल की थी। वर्ल्ड कप के अंतिम दो मुकाबलों में पाकिस्तान की टीम ने साउथ अफ्रीका को हराया है। साल 2011 और 2019 के मैच को पाकिस्तान की टीम ने जीता था।
पाकिस्तान के लिए जीत जरूरी: साउथ अफ्रीका की टीम ने इस वर्ल्ड कप में बड़ी टीमों के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन किया है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसे टूर्नामेंट के फेवरेट टीमों को साउथ अफ्रीका ने एक तरफा अंदाज में हराया था। वहीं नीदरलैंड जैसी छोटी टीम के खिलाफ साउथ अफ्रीका हार झेलनी पड़ी थी। दूसरी तरफ पाकिस्तान की बात करें तो पाकिस्तान ने अपने टूर्नामेंट की शुरुआत शानदार तरीके से किया था। नीदरलैंड और श्रीलंका के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद पाकिस्तान को लगातार तीन मैचों में हार झेलनी पड़ी थी।












Click it and Unblock the Notifications