AFG vs PAK: पाकिस्तान को मैच से पहले लगा बड़ा झटका, दोहरा शतक जड़ने वाला बल्लेबाज बाहर

Pakistan vs Afghanistan, 22nd Match: पाकिस्तान की टीम को वर्ल्ड कप के पिछले दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार झेलने के बाद पाकिस्तान का सामना अब अफगानिस्तान की टीम से होने वाला है। 23 अक्टूबर यानी कि सोमवार को पाकिस्तान की टीम अफगानिस्तान के खिलाफ चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में उतरने वाली है। पाकिस्तान की कोशिश अफगानिस्तान के खिलाफ जीत हासिल करने की होगी।

फखर जमान हुए बाहर: इस मुकाबले में जीत हासिल करना पाकिस्तान के लिए बेहद जरूरी है। पाकिस्तान को अगर सेमीफाइनल की रेस में बने रहना है तो पाकिस्तान को अब यहां से अपने हर मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करना होगा। अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है। पाकिस्तान टीम के सलामी बल्लेबाज फखर जमान इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं। जमान पिछले दो मुकाबले में भी नहीं खेल पाए थे।

 Fakhar Zaman 1

वनडे में जड़ चुके हैं दोहरा शतक: मीडिया रिपोर्ट की माने तो फखर जमान फिट नहीं हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट उन्हें लेकर किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहती है। फखर जमान ने वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने का कारनामा किया हुआ है।जिम्बाब्वे के खिलाफ फखर जमन के बल्ले से दोहरा शतक निकला था। जमान पाकिस्तान के एकमात्र खिलाड़ी हैं जिन्होंने वनडे में दोहरा शतक लगाने में सफलता हासिल की है। जमान से वर्ल्ड कप के आने वाले मैचों में पाकिस्तान की टीम को बड़ी पारी की उम्मीद होगी।

अफगानिस्तान से मिलेगी चुनौती: अफगानिस्तान की टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ बड़ा उलटफेर करते हुए वर्ल्ड कप में अपनी पहली जीत दर्ज की। अफगानिस्तान चेन्नई के मैदान पर पाकिस्तान के सामने भी मुश्किलें खड़ी कर सकती है। राशिद खान, मुजीबुर रहमान और मोहम्मद नबी जैसे स्पिनर्स अफगानिस्तान के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इन दोनों ही टीमों में से कौन सी टीम बाजी मारने में सफल होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+