World Cup 2023: पाकिस्तान के लिए खुशखबरी, टेंशन में न्यूजीलैंड, मैच से पहले आखिर ऐसा क्या हुआ

World Cup 2023 NZ vs SL: 9 नवंबर यानि कि गुरुवार को वर्ल्ड कप का एक अहम मुकाबला खेला जाना है। श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले पर क्रिकेट फैंस की नजरें बनी हुई है। श्रीलंका और न्यूजीलैंड का यह मैच पाकिस्तान के लिए भी अहम साबित हो सकता है। पाकिस्तान क्रिकेट फैंस और खिलाड़ी भी इस मुकाबले पर अपनी नजरें बनाए रखेंगे।

पाकिस्तान को होगा फायदा: श्रीलंका की टीम के लिए वर्ल्ड कप खराब गुजरा है। श्रीलंकाई टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। जबकि न्यूजीलैंड के पास अभी भी सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका है। न्यूजीलैंड की कोशिश श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाने की होगी। वहीं अगर श्रीलंका की टीम न्यूजीलैंड को हराने में सफल हो जाती है तो ऐसे में पाकिस्तान को फायदा पहुंच सकता है। वहीं श्रीलंका की टीम भी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर लेगी।

World Cup 2023 1

न्यूजीलैंड को चाहिए जीत: अगर न्यूजीलैंड की टीम श्रीलंका के खिलाफ इस मैच को जीतने में सफल होती है तो पाकिस्तान के लिए आगे की राह कठिन हो जाएगी। क्योंकि इसके बाद उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मैच में बहुत बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी। मौजूदा समय पाकिस्तान का नेट रन रेट 0.036 है जबकि न्यूजीलैंड का 0.398 है। जिसकी बदौलत न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान से आगे है। अगर न्यूजीलैंड श्रीलंका के खिलाफ एक रन से भी जीत दर्ज करती है तो पाकिस्तान को 130 रनों से इंग्लैंड को हराना होगा।

बारिश होने पर क्या होगा: श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मैच में बारिश की संभावनाएं हैं। ऐसे में अगर मैच रद्द हो जाता है तो दोनों ही टीमों को एक-एक अंक मिलेगा। श्रीलंका की टीम जहां एक अंक से खुश होगी तो वही न्यूजीलैंड एक अंक पाकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं हो सकेगी। अगर यह मुकाबला बारिश के कारण रद्द होता है तो सबसे ज्यादा फायदा पाकिस्तान की टीम को होगा। पाकिस्तान इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ जीत हासिल करके ही सेमीफाइनल में अपनी जगह बना लेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+