NZ vs SA: बारिश में धुल सकता है साउथ अफ्रीका-न्यूजीलैंड मैच? जानें पुणे के मौसम का हाल
New Zealand vs South Africa Weather Updates: एमसीए स्टेडियम में न्यूजीलैंड का सामना साउथ अफ्रीका से होने वाला है। सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए दोनों ही टीमों के लिए यह मैच अहम है। खास तौर पर न्यूजीलैंड की टीम जो कि पिछले दो मुकाबले हार कर यह मैच खेलने वाली है, उन्हें इस मुकाबले में जीत की तलाश होगी। न्यूजीलैंड के खिलाड़ी जबरदस्त फॉर्म में हैं।
दोनों टीमों को जीत की तलाश: न्यूजीलैंड के छह मैचों में 8 अंक हैं। ऐसे में अब न्यूजीलैंड की एक हार से पाकिस्तान और अफगानिस्तान जैसी टीमों के लिए सेमीफाइनल के दरवाजे खुल सकते हैं। साउथ अफ्रीका की टीम का प्रदर्शन अब तक जबरदस्त रहा है। साउथ अफ्रीका के जीतने पर उसके 12 अंक हो जाएंगे और वह भारत के साथ सेमीफाइनल में पहुंचने का सबसे बड़ा दावेदार बन जाएगा।

मैच के दौरान बारिश होगी? साउथ अफ्रीका को इस वर्ल्ड कप में सिर्फ एक ही हार झेलनी पड़ी है। वह भी नीदरलैंड के खिलाफ साउथ अफ्रीका को हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड कप के अपने सभी मुकाबले जीते हैं। मैच के दौरान पुणे के मौसम की बात करें तो एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की उम्मीद है। दूसरी पारी के दौरान ओस आने की उम्मीद जताई जा रही है। मैच के दौरान बारिश की संभावना बिल्कुल भी नहीं है। ऐसे में फैंस पूरे मैच का लुफ्त उठा सकते हैं।
ऐसा रहा है मैदान का रिकॉर्ड: एमसीए स्टेडियम की बात करें तो यहां पर अभी तक कुल 9 वनडे मैच खेले गए हैं जिसमें चार बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है। वहीं पांच बार दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है। पुणे में पहली पारी का औसत स्कोर 294 रन रहा है। ऐसे में इस मैदान पर साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बल्लेबाज चौके-छक्कों की बारिश कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications