NZ Vs SA: मैच से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, वनडे में 6,633 रन बनाने वाला खिलाड़ी बाहर
New Zealand vs South Africa Kane Williamson: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के नियमित कप्तान केन विलियमसन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच से रुल्ड आउट हो गए हैं। चोट की वजह से केन विलियमसन यह मुकाबला नहीं खेल सकेंगे। लगातार दो मैच हारने वाली न्यूजीलैंड की टीम को केन विलियमसन की जरूरत है। ऐसे में टीम को उनकी कमी खल सकती है।
लगातार चार मैच में मिली थी जीत: न्यूजीलैंड ने वर्ल्ड कप की शुरुआत लगातार चार मैचों में जीत के साथ की थी। लगातार चार मैच में जीतने के बाद न्यूजीलैंड प्वॉइंट्स टेबल में तो सबसे बड़ी दावेदार मानी जा रही थी। लेकिन इसके बाद न्यूजीलैंड को भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। दो मैच हारने के बाद न्यूजीलैंड के लिए भी आने वाले मुकाबले को जीतना बेहद जरूरी हो गया है। टॉप फोर में बने रहने के लिए न्यूजीलैंड की कोशिश जीत दर्ज करने पर होगी।

न्यूजीलैंड को बड़ा झटका: महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में बुधवार को टूर्नामेंट का एक हाई स्कोरिंग मैच होने की उम्मीद है। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने केन विलियमसन को लेकर एक पोस्ट किया है। उन्होंने इस पोस्ट में लिखा कि टीम के नियमित कप्तान केन विलियमसन का सेलेक्शन इस मैच में भी नहीं हो पाएगा। विलियमसन ने पिछले दो दिनों में नेट पर बल्लेबाजी की।
लेकिन उन्हें मैच से बाहर कर दिया गया है। पाकिस्तान के खिलाफ टीम के अगले मैच से पहले उनका एक बार फिर से फिटनेस जांच किया जाएगा। इसके बाद उनके खेलने पर फैसला लिया जाएगा। न्यूजीलैंड की तरफ से केन विलियमसन ने 162 मैचों में 6,633 रन बनाने का कारनामा किया है।
न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन: डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (कप्तान व विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, जिमी नीशम, मिचेल सैंटनर, मैट हेनरी, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्गुय्सन।
दक्षिण अफ्रीका की संभावित प्लेइंग इलेवन: टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रासी वैन डर डुसेन, एडन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यान्सिन, गेराल्ड कोएत्जी, केशव महाराज, लुंगी एन्गिडी, तबरेज शम्सी।












Click it and Unblock the Notifications