PAK vs NZ: बारिश रुकने पर पाकिस्तान को मिलेगा इतने रनों का टारगेट, नहीं होता मैच तो जीतेगी ये टीम

New Zealand vs Pakistan, 35th Match: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड मैच को बारिश की वजह से फिलहाल रोक दिया गया है। लेकिनअगर यहां से मुकाबला नहीं खेला जाता है तो डीएलएस के तहत पाकिस्तान की टीम इस मुकाबले में आगे है। पाकिस्तान को इस मैच को जीतने के लिए 41 ओवर में 341 रन बनाने हैं। पाकिस्तान को बचे हुए 19.3 ओवर में 182 रन बनाने होंगे। अगर मैच नहीं होता है तो वह इस मुकाबले को अपने नाम कर लेगी। डीएलएस के तहत पाकिस्तान की टीम 10 रनों से आगे है और वह इस मुकाबले को जीतने में कामयाब हो जाएगी।

डकवर्थ लुईस नियम से जीतेगी पाकिस्तान: अगर बारिश के कारण अब खेल दोबारा शुरू नहीं हो पाता है तो पाकिस्तान की टीम जीत जाएगी। 21.3 ओवर में पाकिस्तान ने एक विकेट खोकर 160 रन बना लिए हैं। वह डकवर्थ लुईस नियम के तहत अभी न्यूजीलैंड की टीम से 10 रनों से आगे है। अगर यह बारिश कुछ देर और होती है तो ओवर्स कटने शुरू हो जाएंगे और इसका फायदा भी पाकिस्तान को ही मिलेगा।

New Zealand vs Pakistan

पाकिस्तान को मिला था 402 रन का लक्ष्य: न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मुकाबले को जीतने के लिए पाकिस्तान के सामने 402 रनों का लक्ष्य है। पाकिस्तान ने 21.3 ओवर में एक विकेट खोकर 160 रन बना लिए हैं। टॉस हारकर न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में छह विकेट गंवाकर 401 रन बनाए। रचिन रवींद्र ने 108 रन और कप्तान केन विलियम्सन ने 95 रनों की पारी खेली।

पाकिस्तान को जीत के लिए मिलेंगे इतने टारगेट

45 ओवर में 370 (23.3 ओवर में 210 रन और चाहिए)
40 ओवर में 335 (18.3 ओवर में 175 रन और चाहिए)
35 ओवर में 297 (13.3 ओवर में 137 रन और चाहिए)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+