PAK vs NZ: पाकिस्तान की जीत से सेमीफाइनल में पहुंची साउथ अफ्रीका, जानिए कैसे हुआ ये चमत्कार
New Zealand vs Pakistan, 35th Match: करो या मरो के मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 21 रनों से जीत हासिल कर ली है। बारिश के कारण डाकवर्थ लुईस नियम के तहत बाबर आजम की टीम को यह जी मिली। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान की टीम की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें भी बढ़ गई है। 402 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने जबरदस्त शुरुआत की।
फखर जमान ने जड़ा शतक: पाकिस्तान टीम के सलामी बल्लेबाज फखर ज़मान ने इस मैच में 63 गेंद में शतक जड़कर इतिहास रच दिया। पाकिस्तान की टीम के लिए वर्ल्ड कप में सबसे तेज गति से शतक लगाने के मामले में जमान नंबर वन पर पहुंच गए हैं। पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 50 ओवर में 401 रन बनाने में कामयाब रही।

दो बार बारिश ने डाला खलल: 402 रनों का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही। अब्दुल्ला शफीक चार रन बनाकर पेवेलियन लौट गए। लेकिन उसके बाद कप्तान बाबर आजम और फखर ज़मान ने एक भी विकेट नहीं गिरने दिया और टीम को जीत दिला दी। पाकिस्तान ने 21 रनों से मैच को जीतने में सफल रही। इस मैच के दौरान दो बार बारिश ने खलल डालने का काम किया।
21 रन से मिली जीत: बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेले गए इस मुकाबले में दो बार बारिश ने बाधा डाला। पहली बार बारिश आई तो पाकिस्तान की टीम 21.3 ओवर में 160 रन बनाकर खेल रही थी और इस दौरान बारिश होने के कारण खेल को कुछ समय के लिए रोक दिया गया। दोबारा बारिश के बाद मैच शुरू हुआ तो पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने रन बनाने का सिलसिला जारी रखा। पाकिस्तान की टीम 25.1 ओवर में 200 रन बनाकर मैच को 21 रन से जीत लिया।
अफ्रीका को हुआ फायदा: डकवर्थ लुईस नियम के तहत पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड से 21 रन आगे थी और मुकाबला बारिश के कारण नहीं हो पाने के कारण पाकिस्तान को जीत मिल गई। पाकिस्तान की जीत से साउथ अफ्रीका को भी जबरदस्त फायदा पहुंचा है। साउथ अफ्रीका की टीम ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर ली है। ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान दो टीम ऐसी बची हुई है जो 12 अंकों तक पहुंच सकती है। ऑस्ट्रेलिया की टीम के पास 12 अंकों तक पहुंचाने का मौका है। यही वजह रही की साउथ अफ्रीका की टीम ने इस मुकाबले के बाद क्वालीफाई कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications