World Cup: पाकिस्तान को कड़ी टक्कर देने की तैयारी में नीदरलैंड, अभ्यास मैच के लिए सबसे पहले भारत आएगी डच टीम

ICC Cricket World Cup 2023: भारत की मेजबानी में होने जा रहे आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत 5 अक्टूबर से हो रही है। टूर्नामेंट का फाइनल मैच 19 नवंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा। इस बीच आईसीसी विश्व कप के लिये अपनी तैयारियां पुख्ता करने के मकसद से नीदरलैंड (Netherland) टीम कुछ अभ्यास मैच खेलने के लिए सितंबर के दूसरे सप्ताह में ही भारत आ जाएगी।

नीदरलैंड क्रिकेट संघ के एक अधिकारी ने मीडिया को बताया कि, 'हम कुछ दिन पहले ही भारत पहुंच रहे हैं। हम आधिकारिक अभ्यास मैचों से पहले कुछ मैच खेलेंगे।' उन्होंने कहा कि,' ये मैच हमारे लिये महत्वपूर्ण हैं क्योंकि पिछले महीने विश्व कप के लिये क्वालीफाई करने के बाद से हमने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेली है।'

Netherlands cricket team

दरअसल, बेंगलुरू में अभ्यास मैचों के बाद डच टीम हैदराबाद या त्रिवेंद्रम में आधिकारिक अभ्यास मैच खेलेगी। नीदरलैंड को विश्व कप में पहला मैच छह अक्टूबर को पाकिस्तान से और दूसरा नौ अक्टूबर को न्यूजीलैंड से हैदराबाद में खेलना है। नीदरलैंड विश्व कप में पांचवीं बार खेल रही है, लेकिन 2011 के बाद यह उसका पहला विश्व कप होगा।

फिलहाल, टीम के आगमन और वेन्यू की डिटेल को लेकर जानकारी अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है। हालांकि, हैदराबाद डच लोगों के लिए पसंदीदा स्थान है, ऐसे में वह अपने पहले दो विश्व कप मैच इसी शहर में खेलेंगे।

पाकिस्तान के दो मैचों होंगे रीशेड्यूल
वहीं दूसरी ओर क्रिकेट पाकिस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक, पीसीबी (PCB) ने भारत में होने वाले क्रिकेट विश्व कप 2023 में पाकिस्तान से जुड़े दो मैचों को रीशेड्यूल करने पर अपनी सहमति दे दी है। पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच 12 अक्टूबर को हैदराबाद में होने वाला मैच दो दिन पहले तय किया गया है। अब यह 10 अक्टूबर को उसी स्थान पर आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा भारत-पाकिस्तान का मैच 14 अक्टूबर को रीशेड्यूल होने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+