AFG vs NED: अफगानिस्तान की घातक गेंदबाजी, नीदरलैंड्स को किया 179 रनों पर ढेर

Afghanistan vs Netherlands: अफगानिस्तान के गेंदबाजों की बेहतरीन फॉर्म बरकरार है। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान अफगान गेंदबाजी में धार नजर आई और नीदरलैंड्स के बल्लेबाज एक के बाद एक आउट होते चले गए। एक बल्लेबाज फिफ्टी जड़ने में सफल रहा। नीदरलैंड्स की टीम 179 रन बनाकर आउट हो गई।

टॉस जीतकर नीदरलैंड्स ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और यह गलत साबित हो गया। वेस्ली बैरेसी पहले ओवर में ही 1 रन बनाकर आउट हो गए। यहाँ से मैक्स ऑडॉड और एकरमैन के बीच एक अर्धशतकीय भागीदारी हुई। इस बीच मैक्स 42 रन के निजी स्कोर पर चलते बने।

afghanistan cricket team

यहाँ से नीदरलैंड्स की टीम को नियमित अन्तराल पर झटके लगना शुरू हो गए। एकरमैन 29 रन बनाकर आउट हुए। एंगलब्रेक्ट एक छोर पर टिककर खड़े हो गए लेकिन दूसरी तरफ से विकेट गिरते चले गए। एंगलब्रेक्ट ने एक छोर से अर्धशतक जमा दिया। वह 58 रनों के निजी स्कोर पर रन आउट होकर वापस पवेलियन चले गए।

बचे हुए बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए और दबाव भी सहन करने में नाकाम रहे। अंततः नीदरलैंड्स की टीम 179 रनों के मामूली स्कोर पर ऑल आउट हो गई। अफगानिस्तान के लिए नूर अहमद के खाते में 2 विकेट आए। उनके अलावा मोहम्मद नबी ने भी 3 विकेट झटके। नीदरलैंड्स के 4 बल्लेबाज रन आउट होकर पवेलियन लौटे।

नीदरलैंड्स की बैटिंग यूनिट अफगानिस्तान के गेंदबाजों का सामना करने में नाकाम रही। अफगानी स्पिनरों के सामने डच बल्लेबाज संघर्ष करते हुए आउट होते चले गए। अफगानिस्तान की टीम के लिए लक्ष्य मुश्किल नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+