World Cup: नवीन उल हक-गुरबाज ने पाकिस्तानी फैन्स को चिढ़ाया, इन्स्टाग्राम पोस्ट पर लिए मज़े
Gurbaz and Naveen Ul Haq: न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका को गुरुवार को खेले गए मैच में हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही पाकिस्तानी टीम सेमीफाइनल की दौड़ से अब लगभग बाहर हो गई। पाकिस्तान को अब कुछ ऐसा करना होगा, जो वर्ल्ड क्रिकेट में पहले कभी हुए ही नहीं हो।
पाकिस्तान की हार के बाद अफगानी क्रिकेटरों ने भी मजे लेने वाली चीज कर दी है। अफगानिस्तान के खिलाड़ी नवीन उल हक और रहमानुल्लाह गुरबाज ने इन्स्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट की। उनकी स्टोरीज पाकिस्तानी फैन्स को निशाना बनाने की तरह एक संकेत था।

नवीन उल हक ने इन्स्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की। इसमें उन्होंने लिखा कि फुटवर्क, नो फुटवर्क लेकिन प्रोग्राम अभी से शुरू हो गया। इस स्टोरी को गुरबाज ने भी अपने अकाउंट पर लगाया। माना जा रहा है कि पाकिस्तानी टीम के बाहर होने को लेकर दोनों ने ये पोस्ट किया है और पाक फैन्स को चिढ़ाना उनका मकसद है।
श्रीलंकाई टीम को न्यूजीलैंड ने महज 171 रनों के कुल स्कोर पर ही आउट कर दिया था। इसके बाद श्रीलंका के गेंदबाजों के पास डिफेंड करने के लिए कुछ खास नहीं था। न्यूजीलैंड की टीम ने 25 ओवरों के अंदर ही 5 विकेट के नुकसान पर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।
गौरतलब है कि पाकिस्तान के लिए अब सेमीफाइनल में जाना नामुमकिन हो गया है। इंग्लैंड के खिलाफ जीत का अंतर इतना बड़ा होना चाहिए जो सोचा भी नहीं जा सकता। अगर पाक टीम पहले बल्लेबाजी करती है, तो 300 स्कोर करने के बाद इंग्लैंड को 13 रनों पर आउट करना पड़ेगा।
इसके अलावा अगर इंग्लैंड की टीम पहले खेलती है, तो पाकिस्तान सीधा बाहर होगी। इंग्लैंड से मिले लक्ष्य को 16 गेंदों में ही हासिल करना पड़ेगा। ऐसा करना कहीं से भी मुमकिन नहीं होगा। इस तरह पाकिस्तानी टीम का अभियान अब लगभग समाप्त ही माना जा सकता है। पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच मुकाबला शनिवार को ईडन गार्डंस में खेला जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications