PAK मीडिया ने लगाया चीटिंग का आरोप तो फूटा मोहम्मद शमी का गुस्सा, कहा- शर्म करो यार, तुम लोगों को....
World Cup 2023 Mohammed Shami: वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम कमाल का प्रदर्शन कर रही है। भारत ने लगातार आठ मुकाबले में जीत हासिल की है। वर्ल्ड कप में अब तक भारतीय टीम को एक भी हार का सामना नहीं करना पड़ा है। भारतीय टीम रविवार यानी कि 12 अक्टूबर को नीदरलैंड के खिलाफ ग्रुप स्टेज का अपना मुकाबला खेलने वाली है। भारतीय टीम की कोशिश ग्रुप स्टेज के सभी मैच को जीतने के बाद सेमीफाइनल में अपना दमखम दिखाने की होगी।
कमाल की हो रही गेंदबाजी: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी वर्ल्ड कप के शुरुआत चार मैचों में नहीं खेल सके थे। हार्दिक पंड्या के चोटिल होने के बाद मोहम्मद शमी को टीम में शामिल किया गया। शमी ने आने के साथ ही अपने हुनर का परिचय दिया। मोहम्मद शमी के आने के बाद भारतीय गेंदबाजी बेहद खतरनाक दिखाई दे रही है। भारतीय गेंदबाजों के आगे बड़ी-बड़ी टीम छोटे-छोटे स्कोर्स पर ऑल आउट हो रही है। श्रीलंका की टीम 55 तो वहीं साउथ अफ्रीका 83 रनों पर भारतीय गेंदबाजों के आगे ढेर हो गई।

पाकिस्तानी मीडिया ने लगाया आरोप: भारतीय टीम के प्रदर्शन को देखकर पाकिस्तानी मीडिया के कुछ चैनल इसे चीटिंग कह रहे हैं। एक पाकिस्तानी न्यूज़ चैनल पर पूर्व पाक क्रिकेटर हसन रजा ने भारतीय टीम पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। अब भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है। मोहम्मद शमी ने पाकिस्तानी मीडिया और पूर्व क्रिकेटर को जमकर फटकार लगाई है।
शमी का फूटा गुस्सा: अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए मोहम्मद समय ने लिखा कि शर्म करो यार, गेम पर फोकस करो ना कि फालतू बकवास पर कभी तो दूसरों की कामयाबी को इंजॉय किया करो। ये आईसीसी वर्ल्ड कप है आपका लोकल क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं है और आप प्लेयर ही थे ना वसीम भाई ने समझाया है एक्सप्लेन किया था फिर भी अपने प्लेयर अपने वसीम अकरम पर यकीन नहीं आपको अपनी तारीफ करने में लगे हुए हो जनाब आप तो जस्ट लाइक WOW...












Click it and Unblock the Notifications