Aaj Ka Match Kaun Jeeta: आज का मैच कौन जीता- बांग्लादेश vs इंग्लैंड
England vs Bangladesh: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप का सातवां मैच धर्मशाला के मैदान पर इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच खेला गया। इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इंग्लैंड ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 364 रन बनाए। वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 227 रनों पर ढेर हो गई।
वर्ल्ड कप के सातवें मुकाबले में इंग्लैंड ने बांग्लादेश को 137 रनों से हरा दिया है। इंग्लैंड की ओर से डेविड मालन और जो रूट ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। मलान ने 140(107) रन बनाए, जबकि रूट ने 82(68) रन बनाए, दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 151 रन जोड़े। मलान और रूट की दमदार पारी की बदौलत ही इंग्लैंड 364 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर सका।

बांग्लादेश के लिए महेदी हसन और शोरफुल इस्लाम सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे। हसने ने चार विकेट लिए, जबकि इस्लान ने 3 विकेट चटकाए। इंग्लैंड की और से रीस टॉपले ने चार विकेट लिए और बांग्लादेश को 227 रन पर ढेर कर दिया।
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
जॉनी बेयरस्टो, डाविड मलान, जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन, क्रिस वोक्स, आदिल रशीद, मार्क वुड और रीस टॉप्ली
बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन
तंजीद हसन, लिटन दास, नजमुल हुसैन शान्तो, शाकिब अल हसन (कप्तान), मेहदी हसन मिराज, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), तौहीद हृदोय, महेदी हसन, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम और मुस्तफिजुर रहमान












Click it and Unblock the Notifications