IND vs SL: कोहली, गिल, अय्यर की धमाकेदार बैटिंग, भारत ने श्रीलंका को दिया 358 का लक्ष्य

IND vs SL Score: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने धमाका किया। भारतीय टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 357 रनों का स्कोर खड़ा किया। भारत के लिए शुभमन गिल, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने अच्छी अच्छी पारियां खेली।

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। इसके बाद भारत को जल्दी ही पहला झटका लगा, टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा 4 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन चलते बने। उनके बाद खेलने के लिए विराट कोहली क्रीज पर आए।

india vs sri lanka

कोहली और गिल ने मिलकर टीम इंडिया के लिए अच्छा काम किया। दोनों ने मोर्चा संभाल लिया। दोनों ने मिलकर तेजी से रन बनाए और बड़ी भागीदरी भी की। गिल और कोहली के बीच दूसरे विकेट के लिए 189 रनों की भागीदारी देखने को मिली। इसके बाद गिल आउट हो गए।

गिल 92 रन बनाकर चलते बने। कोहली के 49वें शतक का इंतजार भी अब ज्यादा बढ़ गया। वह 88 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। केएल राहुल अच्छी शुरुआत करने में सफल रहे थे लेकिन 21 के निजी स्कोर पर चमीरा ने उनको आउट करते हुए वापस भेज दिया।

सूर्यकुमार यादव के बल्ले से रन आने की उम्मीद थी लेकिन उन्होंने निराश किया। वह 12 रन बनाकर आउट हो गए। श्रेयस अय्यर ने अपने होम ग्राउंड पर खेलते हुए टीम के लिए बेहतरीन काम किया, वह फिफ्टी जड़ने में सफल रहे। वह 56 गेंदों का सामना करते हुए 82 रन बनाकर आउट हो गए।

रविन्द्र जडेजा ने अंत में धाकड़ बैटिंग का प्रदर्शन करते हुए 24 गेंदों में 35 रनों की पारी खेली और टीम इंडिया का स्कोर 8 विकेट पर 357 रनों तक पहुंचा दिया। मधुशंका ने श्रीलंका के लिए अच्छी गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट अपने नाम किये। उनके अलावा चमीरा को एक विकेट हासिल हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+