Kal ka match kaun jeeta: कल का मैच कौन जीता - अफगानिस्तान vs श्रीलंका
वर्ल्ड कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर से हो रहा है। उससे पहले सभी टीमें प्रैक्टिस में जुटी हुई हैं। इसी के तहत मंगलवार को श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच 8वां वॉर्मअप मैच गुवाहाटी में हुआ। ये मैच कुछ देर के लिए बारिश की वजह से प्रभावित हुआ।
वॉर्मअप मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम ने 10 विकेट के नुकसान पर 294 रन बनाए। इसके बाद अफगानी टीम मैदान में उतरी और 20.5 ओवर में 118 ठोक डाले। इस दौरान उसे एक विकेट का नुकसान भी हुआ। इसके बाद बारिश की वजह से मैच को रोक दिया गया।

कुछ देर बाद बारिश रुकी और मैच को 8 ओवर घटाकर 42 रन कर दिया गया। इसके साथ ही जीत का नया लक्ष्य 257 रन रखा गया। अच्छी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान ने 6 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया और जीत हासिल की।
कुसल मेंडिस की शानदार पारी
श्रीलंका के बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने वॉर्मअप मैच में धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने 87 गेंदों पर 158 रन ठोक दिए। अपनी पारी में उन्होंने कुल 28 बाउंड्री लगाई, जिसमें 19 चौके और 9 छक्के शामिल हैं। उनके अलावा सदीरा समरविक्रमा ने 39 और पथुम निशंका ने 30 रन बनाए।
अफगानी गेंदबाज ने दिखाया कमाल
इस मैच में अफगानी खिलाड़ी मोहम्मद नबी ने शानदार गेंदबाजी की और 4 विकेट झटके। वहीं रहमनुल्लाह गुरबाज और रहमत शाह के बीच 212 रनों की बड़ी साझेदारी हुई। जिससे टीम आसानी से मैच जीत गई।












Click it and Unblock the Notifications