IND vs NZ: 'हम अंडरडॉग हैं तो वही सही लेकिन भारतीय टीम..' विलियमसन ने भारत को ये क्या कह दिया
IND vs NZ: पिछले वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड की टीम ने भारत को सेमीफाइनल में हरा दिया था। फाइनल में कीवी टीम को इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। चार साल के बाद एक बार फिर से दोनों टीमों के बीच सेमीफाइनल मैच होने जा रहा है। मुंबई में बुधवार को मुकाबला खेला जाएगा।
न्यूजीलैंड को अंडरडॉग माना जाता रहा है और कीवी टीम ने उस टैग को लेकर बड़ी टीमों को पराजित किया है। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने इसे लेकर प्रतिक्रिया दी है। विलियमसन का मानना है कि अंडरडॉग की बातों में अब भी बदलाव नहीं आया है।

कीवी कप्तान ने कहा कि मुझे नहीं लगता अंडरडॉग को लेकर अब भी कोई परिवर्तन देखने को मिल रहा है लेकिन यह ठीक है। भारतीय टीम उत्कृष्ट रही है। मैच दर मैच खेलते हुए टीम आगे गई और बेस्ट टीमों में से एक है। हम यह भी जानते हैं कि अपने दिन अगर हम बेस्ट क्रिकेट खेलते हैं, तो फाइनल में जाने का मौका है। कुछ भी हो सकता है।
केन विलियमसन ने कहा कि टूर्नामेंट में हर मैच कठिन रहा है। इस टूर्नामेंट में हमने देखा है कि कोई भी टीम किसी भी टीम को हरा सकती है। क्वालिटी पर भी निर्भर करता है लेकिन कंडीशंस को कैसे लिया जाता है और इसका प्रभाव भी अहम चीज है। हमारे लिए अंतिम स्टेज तक आना शानदार है। अब फिर से एक शुरुआत हुई है।
गौरतलब है कि लीग चरण में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला हुआ है। इस मैच में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की थी लेकिन कीवी गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया था। भारत के लिए कोहली ने बेहतरीन बैटिंग की थी। लीग चरण और सेमीफाइनल मैच में काफी अंतर होता है।
भारतीय टीम भी अलग लेवल का क्रिकेट खेल रही है। टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए मैच जीते और चेज करते हुए भी मुकाबले अपने नाम किये। टीम इंडिया ने लगातार 9 मैचों में जीत दर्ज की है।












Click it and Unblock the Notifications