World Cup 2023: शाहिद अफरीदी कभी नहीं सुधरेंगे, भारत की जीत के बाद दिया अजीब बयान

World Cup 2023: भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप में धमाकेदार खेल का प्रदर्शन करते हुए चेन्नई में खेले गए पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट के अंतर से पराजित कर दिया। इसके बाद भारतीय टीम की जमकर तारीफ हो रही है, शाहिद अफरीदी भी तारीफ करने वालों में शामिल हैं।

हालांकि अफरीदी ने एक अजीब बयान दिया है। उन्होंने हर बार की तरह कुछ ऐसा कहा है जिसे सुनकर हैरानी होती है। अफरीदी अपनी अजीब बयानों के लिए चर्चा में रहते हैं। भारतीय टीम के प्रदर्शन को लेकर भी शाहिद अफरीदी की तरफ से कुछ ऐसा ही बयान आया है।

afridi and team india

अफरीदी ने टीम इंडिया के प्रदर्शन के लिए मीट को जिम्मेदार माना है। अफरीदी ने एक शो में कहा कि टीम इंडिया के गेंदबाजों के प्रदर्शन में वृद्धि इस वजह से हुई है क्योंकि अब उन्होंने मीट खाना शुरू कर दिया है। पिछले कुछ सालों में भारत के पास महान तेज गेंदबाज नहीं हुए लेकिन अब स्थिति बदल रही है। भारत के पास सिराज और बुमराह हैं।

अफरीदी ने यह भी कहा कि टीम इंडिया के बेहतरीन प्रदर्शन में सौरव गांगुली और महेंद्र सिंह धोनी जैसे कप्तानों का अहम योगदान रहा है। गौरतलब है कि गांगुली के समय में भारतीय टीम में काफी युवा खिलाड़ी थे। वही खिलाड़ी आगे जाकर टीम इंडिया को वर्ल्ड कप 2011 जिताने में सफल रहे थे।

धोनी के नेतृत्व में टीम इंडिया ने 2007 में टी20 वर्ल्ड कप जीता था। भारतीय टीम में धोनी ने भी युवा खिलाड़ियों को तराशने का काम किया था। आईपीएल से भी कई खिलाड़ी टीम में आए और अब अपने खेल का जलवा दिखा रहे हैं। इस तरह टीम इंडिया में हर तरह के खिलाड़ी आए हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में गेंदबाज धाकड़ रहे। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 199 रन के मामूली स्कोर पर आउट कर दिया था। इसके बाद कोहली के 85 और राहुल के नाबाद 97 रनों की बदौलत टीम इंडिया ने 6 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+