world cup 2023: शुभमन गिल को लेकर बल्लेबाजी कोच ने तोड़ी चुप्पी, पाकिस्तान के खिलाफ क्या खेल पाएंगे मैच?
world cup 2023, Shubman Gill: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल वर्ल्ड कप से ठीक पहले बीमार हो गए। डेंगू बुखार होने के कारण उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप का अपना पहला मैच नहीं खेला था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 अक्टूबर को चेन्नई के मैदान पर गिल की जगह ईशान किशन को मौका दिया गया। लेकिन वह बुरी तरह फ्लॉप रहे।
अफगानिस्तान से मुकाबला: भारत को अब अपना अगला मुकाबला 11 अक्टूबर यानी बुधवार को दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना है। गिल इस मुकाबले से भी बाहर हो गए हैं। गिल की जगह एक बार फिर ईशान किशन को टीम के लिए ओपनिंग करने का मौका दिया जा सकता है। दिल्ली की पिच पर हाई स्कोरिंग मैच होने की उम्मीद है। इस मेदान पर साउथ अफ्रीका की टीम ने कुछ दिन पहले ही वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर बनाया था।

गिल पर आया बड़ा अपडेट: भारत के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने गिल की सेहत को लेकर बड़ा बयान दिया है। कोच विक्रम राठौड़ ने ने शुभमन गिल को लेकर बताया कि शुभमन धीरे-धीरे रिकवरी कर रहे हैं। उनकी सेहत में सुधार आ रहा है, वह अस्पताल से अब वापस चेन्नई के अपने होटल रूम पहुंच चुके हैं। हम उम्मीद कर रहे हैं कि वह जल्द से जल्द रिकवरी कर वापस टीम में शामिल हो जाये।
भारत-पाकिस्तान मैच पर नजर: भारत को 14 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप का महा मुकाबला खेलना है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल का रिकॉर्ड शानदार रहा है। अगर गिल फिट नहीं हो पाते हैं तो भारत के लिए यह बड़ा झटका होगा। गिल पिछले कुछ समय से वनडे फॉर्मेट में लगातार भारत के लिए रन बनाने का काम कर रहे हैं। एशिया कप में भी गिल के बल्ले से खूब सारे रन देखने को मिले थे। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया खिलाफ वनडे सीरीज में भी गिल का बल्ला खूब चला था।












Click it and Unblock the Notifications