World Cup से पहले बारिश ने बढ़ाई फैंस की टेंशन, दो दिन में तीन मैच रद्द, अब आगे क्या?

World Cup 2023, Rain threat: भारत में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए दुनिया भर की क्रिकेट टीमें पहुंच चुकी हैं। सभी टीमों का वर्ल्ड कप से पहले वॉर्म अप मुकाबला खेला जा रहा है। दुनिया की टॉप 10 टीम क्रिकेट वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने के लिए भारत आ चुकी है। भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को चेन्नई के मैदान पर खलेगी।

5 अक्टूबर से वर्ल्ड कप का आगाज: वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच 5 अक्टूबर को खेला जाएगा। गुरुवार से शुरू हो रहे वनडे वर्ल्ड कप से पहले फैंस काफी मायूस नजर आ रहे हैं। दरअसल वनडे वर्ल्ड कप से पहले सभी टीमों को दो-दो वार्म अप मुकाबला खेलना है। शुरुआती दो दिनों में ही तीन मैच बारिश की वजह से रद्द कर दिए गए हैं।

World Cup 2023 1

बारिश बिगाड़ सकती है खेल: भारत में सितंबर और अक्टूबर में मानसून देखने को मिलता है। इस बार मानसून की एंट्री थोड़ी लेट हुई है ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि बारिश का असर वर्ल्ड कप में होने वाले मुकाबलों पर पड़ सकता है। वर्ल्ड कप से पहले एशिया कप में भी बारिश ने खलल डालने का काम किया था। श्रीलंका के कोलंबो में एशिया कप के सुपर फोर मुकाबलों के दौरान कुछ मैचों में बारिश की वजह से खिलाड़ियों को परेशानी झेलनी पड़ी थी।

बारिश बड़ा खतरा: ऐसे में भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में एक बार फिर बारिश बड़ा खतरा बनकर सिर पर मंड रहा है। भारत के अलग-अलग शहरों में वनडे वर्ल्ड कप के मुकाबले खेले जाने हैं। भारत के कई क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है। भारत में बारिश के कारण 29 सितंबर को साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच वार्म अप मुकाबला नहीं हो सका। वहीं दूसरे दिन यानी की 30 सितंबर को भारत और इंग्लैंड की टीम में भी वार्म अप का मैच बारिश के कारण नहीं खेल पाई थी।

2 दिनों में 3 मैच नहीं खेला जा सका: वहीं ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड के बीच बारिश की वजह से 23-23 ओवर का मुकाबला खेला गया लेकिन यह अभी मैच पूरा नहीं हो सका मैच के दौरान बारिश ने आकर पूरा माहौल खराब कर दिया। वनडे वर्ल्ड कप 4 साल में एक बार खेला जाता है पिछली बार साल 2019 में इंग्लैंड में वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन किया गया था।

फैंस वर्ल्ड कप को लेकर एक्साइडेट: साल 2023 में भारत में इसका आयोजन किया जा रहा है ऐसे में क्रिकेट फैंस वर्ल्ड कप को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। बारिश की वजह से अगर मुकाबले रद्द होते हैं तो भारतीय फैंस के साथ-साथ दुनिया भर के फैंस को बड़ा झटका लगेगा। भारतीय क्रिकेट बोर्ड और बीसीसीआई की कोशिश बारिश संभावित शहरों में पुख्ता इंतजाम करने पर होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+