IND vs SA: क्या बारिश बिगाड़ेगी ईडन गार्डंस में खेल? जानें भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच का मौसम अपडेट

India vs South Africa Weather: भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों टीमें ही वर्ल्ड कप में फ़िलहाल धमाका कर रही हैं। टीम इंडिया ने 7 मैच खेलकर सभी में जीत दर्ज करते हुए 14 अंकों के साथ सेमीफाइनल में जगह हासिल कर ली है। दक्षिण अफ्रीका 6 मैचों में जीत के साथ टॉप 4 में जाने वाली दूसरी टीम बन गई है, न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान की जीत से यह संभव हुआ।

दक्षिण अफ़्रीकी टीम को अब एक जीत की तलाश है और सेमीफाइनल में जाने का इंतजार है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार को कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा। दोनों देशों के बीच इस मुकाबले को लेकर फैन्स भी काफी उत्साहित हैं।

eden gardens stadium

दूर्गा पूजा की वजह से कोलकाता में मुकाबले देरी से शुरू हुए हैं। टीम इंडिया ने अपने पिछले मैच में श्रीलंका को बुरी तरह पराजित कर दिया। भारतीय टीम ने श्रीलंका को 55 रनों के कुल स्कोर पर आउट करते उए 302 रनों के बड़े अंतर से मैच अपने नाम कर लिया था।

ईडन गार्डंस स्टेडियम में होने वाले मैच को लेकर मौसम का बड़ा रोल रहेगा। सर्दियां शुरू हो गई है, ऐसे में कोलकाता के मौसम में बदलाव देखा जाता है और कभी-कभी हल्की बारिश भी होती है। रविवार को बादल छाये रहने के आसार हैं लेकिन बारिश की संभावना नहीं है।

हुगली नदी पास में होने के कारण ओस का प्रभाव रहेगा। 4 फीसदी बारिश की आशंका है। आसमान में बादल रहेंगे लेकिन बारिश के आसार फ़िलहाल तो नहीं है। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच बेंगलुरु मैच में जिस तरह से बारिश का खलल देखने को मिला है, वैसा भारत और दक्षिण अफ्रीका के मैच में देखने को नहीं मिलेगा। फैन्स को एक पूर्ण मुकाबला देखने को मिलेगा। भारतीय टीम इस वर्ल्ड कप में अब तक एक भी मैच नहीं हारी है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबला कड़ा हो सकता है। अफ्रीकी टीम धाकड़ फॉर्म में चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+