World Cup 2023: वर्ल्ड के बीच आखिर केएल राहुल के साथ ये क्या हुआ? बढ़ सकती है कप्तान रोहित की टेंशन
World Cup 2023 India vs South Africa kl rahul: भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप 2023 में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए सभी को हैरान करने का काम किया है। वर्ल्ड कप में बाकी टीमों का प्रदर्शन और भारत के प्रदर्शन में जमीन आसमान का अंतर नजर आ रहा है। भारतीय टीम ने अब तक अपने आठ मुकाबले खेले हैं और सभी में जीत हासिल की है। भारतीय टीम तीनों ही डिपार्टमेंट बॉलिंग, बैटिंग और फील्डिंग में जबरदस्त खेल दिखा रही है। कोलकाता के ईडन गार्डन में भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 243 रनों से जीत हासिल कर अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं।
टीम में कई मैच विनर शामिल: भारत की जीत के पीछे कई खिलाड़ियों का हाथ रहा है। बल्लेबाजी में जहां विराट कोहली, रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल लगातार टीम के लिए रन बना रहे हैं। वहीं गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज विरोधी टीमों पर हमला करने का काम कर रहे हैं। भारतीय टीम को रोकना किसी भी टीम के लिए अभी बेहद मुश्किल दिखाई पड़ रहा है।

केएल राहुल हुए फ्लॉप: केएल राहुल का फॉर्म हालांकि चिंता का विषय जरूर है। राहुल पिछले कुछ मुकाबलों से अपने रंग में नजर नहीं आ रहे हैं। हालांकि, वर्ल्ड कप के पहले ही मुकाबले राहुल ने 97 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने दो रनों पर ही तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद केएल राहुल ने विराट कोहली के साथ मिलकर साझेदारी बनाई। इस दौरान राहुल ने 97 रनों की पारी खेली और चेन्नई की मुश्किल पिच पर टीम को जीत दिलाई।
रोहित की बढ़ सकती है टेंशन: पहले मैच में रन बनाने के बाद केएल राहुल का बल्ला खामोश है। ऐसे में केएल राहुल से सेमीफाइनल और फाइनल में टीम को रनों की उम्मीद होगी। क्योंकि केएल राहुल का पिछला वर्ल्ड कप देखे तो उसमें भी उनका उनकी शुरुआत अच्छी रही थी। लेकिन बाद के मुकाबले में वह कहीं ना कहीं चूक कर जाते हैं। आईपीएल में भी केएल राहुल के साथ इस तरह का संयोग देखा जा चुका है। आईपीएल की शुरुआत केएल राहुल ने हमेशा ही जबरदस्त तरीके से किया लेकिन वह उस मोमेंटम को बरकरार रखने में कामयाब नहीं हो पाए।












Click it and Unblock the Notifications