IND vs PAK: 'पाकिस्तान को बच्चों की तरह हिंदुस्तान ने मारा, मुझसे तो देखा नहीं गया', अख्तर को आया रोना
world cup 2023, India vs Pakistan: पाकिस्तान को 7 विकेट से हारने के साथ ही भारत ने वर्ल्ड कप में अपने जीत के सिलसिले को बरकरार रखा है। ऑस्ट्रेलिया-अफगानिस्तान के बाद भारत ने पाकिस्तान को भी पटखनी दे दी है। भारतीय टीम ने पाकिस्तान को एकतरफा अंदाज में हराकर वर्ल्ड कप में एक और बड़ी जीत हासिल की है। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है।
फ्लॉप रहे पाक बल्लेबाज: इस दमदार प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम के सेमीफाइनल में जाने की उम्मीदें और ज्यादा बढ़ गई है। पाकिस्तानी खिलाड़ियों से भारत के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी लेकिन बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। खास तौर पर टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज पूरी तरह से फ्लॉप रहे। बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने एक साझेदारी जरूर बनाई थी। लेकिन इसके बाद टीम का कोई भी बल्लेबाज पिच पर ज्यादा समय तक नहीं टिक सका। कुलदीप यादव ने एक ही ओवर में दो विकेट चटका कर मैच का रुख बदल दिया।

अख्तर ने जताई नाराजगी: पाकिस्तान टीम के प्रदर्शन को देखते हुए पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने नाराजगी जाहिर की है। शोएब अख्तर ने मैच के बाद अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि हिंदुस्तान ने पाकिस्तान को बच्चों की तरह मारा है मुझसे तो यह देखा नहीं गया। पाकिस्तान की इस तरह की हार शायद ही किसी ने उम्मीद की थी।
अख्तर ने बतई गलती: शोएब अख्तर ने इसके लिए पाकिस्तान टीम के बल्लेबाजों को जिम्मेदार ठहराया है> शोएब अख्तर के मुताबिक पाकिस्तान के पास इस मैच में सिर्फ चार ही बल्लेबाज थे। टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों को उन्होंने बैटर के तौर पर नहीं गिना। शोएब अख्तर ने इसके साथ ही कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ इतनी बड़ी जीत हासिल करने के बाद हिंदुस्तान के हिंदुस्तान की वर्ल्ड कप जीतने की संभावनाएं बढ़ गई है।
भारत बेहद मजबूत टीम: शोएब अख्तर के मुताबिक भारत अगर इसी तरह प्रदर्शन करता रहा तो वह इस साल वर्ल्ड चैंपियन बन सकता है। शोएब अख्तर ने इसके साथ ही उम्मीद जताई है कि पाकिस्तान आने वाले मुकाबले में वापसी करेगा। पाकिस्तान को अगला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है। ऑस्ट्रेलिया की टीम की शुरुआत भी इस वर्ल्ड कप में कुछ खास नहीं रही है। ऑस्ट्रेलिया को शुरुआती दोनों ही मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications