IND vs PAK: 'भारत ने हमें वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया....', सदमे में पाकिस्तानी फैंस, पीट रहे माथा

world cup 2023, India vs Pakistan: वर्ल्ड कप के 12वें मैच में भारत ने पाकिस्तान को एकतरफा अंदाज में हरा दिया है। इस साल पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप में अपनी तीसरी जीत हासिल की। खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने वर्ल्ड कप 2023 में लगातार तीन जीत हासिल कर लिया है। लगातार तीन जीत हासिल करने के बाद भारतीय टीम प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचे गई है।

भारत की दमदार जीत: ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार जीत हासिल करने बाद भारत ने पाकिस्तान को भी पटकनी दे दी है। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 3 विकेट खोकर आसानी से जीत हासिल कर ली। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान की टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल सकी।

world cup 2023 1

191 रनों पर सिमटी टीम: 42.5 ओवर में 191 रन बनाकर पाकिस्तान की पूरी टीम ऑल आउट हो गई। जिसके जवाब में भारत में 30.3 ओवर में तीन विकेट खोकर 192 रन बनाकर मैच को आसानी से अपने नाम कर लिया। वर्ल्ड कप के इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की ये 8वीं जीत है। पाकिस्तान को अब तक भारत के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप में जीत हासिल नहीं हो सकी है।

फैंस का टूटा दिल: इस हार से पाकिस्तान फैंस बेहद मायूस है। सोशल मीडिया पर वायरल कई तस्वीर और वीडियो में पाकिस्तानी फैंस हिम्मत हारे हुए नजर आ रहे हैं। पाकिस्तानी फैंस का कहना है भारत ने हमें वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया है। वहीं कुछ पाकिस्तानी फैंस अपने खिलाड़ियों के लचर प्रदर्शन पर निराशा जाहिर कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल कुछ वीडियो में पाकिस्तानी फैंस टीम के खिलाड़ियों के खेलने के तरीकों पर सवाल खड़े कर रहे हैं। वहीं उनकी आलोचना भी कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+