India vs Pakistan, WC 2023: अहमदाबाद में आज कैसा रहेगा मौसम? जानिए Weather Report

India vs Pakistan, WC 2023, weather report: आज दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम यानी कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम में क्रिकेट का सबसे बड़ा मुकाबला होने जा रहा है। लाखों की संख्या में लोग इस मैच को देखने के लिए अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। ऐसे में हर किसी के मन में थोड़ा मौसम को लेकर शंका है कि कहीं बारिश तो मैच का मजा खराब नहीं करेगी? तो आपको बता दें कि आज यहां मौसम शुष्क रहेगा।

 Weather Report

भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि दिन में यहां मौसम ड्राई रहेगा और चटक धूप खिलेगी, शाम के वक्त थोड़े बादल छा सकते हैं लेकिन बारिश नहीं होगी। अगर ऐसा है तो आज दर्शक आराम से भारत -पाकिस्तान मैच का लुत्फ उठाएंगे क्योंकि 11 साल बाद विश्कप मुकाबला भारत में होने जा रहा है इसलिए हर कोई आज के इस हाई वोल्टेज मैच का आनंद लेना चाहता है।

'आज बादल छा सकते हैं लेकिन बारिश नहीं होगी'

इस बारे में भारतीय मौसम विभाग के अहमदाबाद केंद्र की निदेशक मनोरमा मोहंती ने मीडिया को बताया कि 'आज बादल छा सकते हैं लेकिन बारिश नहीं होगी और ना ही लोगों को मौसम से कोई दिक्कत होने वाली है क्योंकि आज का मौसम उम्मीद के हिसाब से काफी अच्छा रहेगा।'

'12:30 बजे रंगारंग कार्यक्रम होगा'

गौरतलब है कि भारत-पाकिस्तान मैच को देखने के लिए कई वीवीआई भी अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। दर्शकों को दस बजे से स्टेडियम में एंट्री मिलेगी और 12:30 बजे रंगारंग कार्यक्रम होगा और इसके बाद इंडिया-पाकिस्तान के कप्तानों के बीच टॉस होगा और उसके बाद महामुकाबला देखने को मिलेगा। आज अहमदाबाद छावनी में तब्दील हो गया है।

कोने-कोने पर ड्रोन से भी नजर रखी जा रही है

करीब 7 हजार पुलिसकर्मियों की तैनात स्टेडियम और आसपास के क्षेत्रों में रहेगी। मालूम हो कि स्टेडियम की सुरक्षा में एक डीआईजी, 13 डीसीपी लगाए गए हैं। कोने-कोने पर ड्रोन से भी नजर रखी जा रही है।

कहीं-कहीं होगी बरसात

खैर गुजरात की तरह आज दिल्ली में भी मौसम शुष्क है। पंजाब-हरियाणा, यूपी-बिहार-झारखंड, एमपी-छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश होने के आसार है, जबकि दक्षिण भारत और पूर्वौत्तर के राज्यों में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया था तो वहीं केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में भी भारी बारिश हो सकती है इसलिए अलर्ट जारी किया गया है, उत्तराखंड-हिमाचल में हल्की बारिश और हल्की बर्फबारी का अनुमान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+