Ind vs Pak: मोहम्मद शमी को आखिर क्यों नहीं मिली जगह? फैंस ने उठाया सवाल

world cup 2023, India vs Pakistan: पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम में एक बड़ा बदलाव किया गया है। इस मुकाबले में ईशान किशन की जगह शुभमन गिल की वापसी हुई है। गिल डेंगू के कारण वर्ल्ड कप की शुरुआती दो मुकाबले में हिस्सा नहीं ले सके थे। लेकिन अब वह पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं। शुभमन गिल को इस मैच में खेलने का मौका दिया गया है।

शमी को नहीं मिली जगह: क्रिकेट के कई दिग्गज और फैंस का मानना था कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मोहम्मद शमी को टीम में मौका दिया जाना चाहिए था। मोहम्मद शमी आईपीएल के दौरान अहमदाबाद में गुजरात के लिए खेलते हैं। शमी के पास इस मैदान पर खेलने का अच्छा खासा अनुभव है। शमी को अब तक वर्ल्ड कप में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं दिया गया है।

Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta 1

फैंस ने उठाया सवाल: दूसरी तरफ शार्दुल ठाकुर को लगातार टीम में शामिल करने से फैंस खुश नहीं हैं। दूसरी तरफ मोहम्मद सिराज भी अफगानिस्तान के खिलाफ काफी महंगे साबित रहे थे। पाकिस्तान के खिलाफ भी मोहम्मद सिराज ने पहले ओवर में 12 रन खर्च हैं। मोहम्मद सिराज अपनी लय में नजर नहीं आ रहे हैं। मोहम्मद शमी को मोहम्मद सिराज की जगह शामिल करने को लेकर फैंस लगातार वकालत कर रहे थे।

भारत की संभावित प्लेइंग-11: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन/शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी/ रविचंद्रन अश्विन।

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग-11: अब्दुल्ला शफीक, इमाम उल हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हसन अली, शाहीन शाह आफरीदी, हारिस रऊफ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+