IND vs BAN: चौके-छक्कों की लगा दी झड़ी, वर्ल्ड कप में कोहली ने रचा इतिहास, पहले कभी नहीं हुआ था ऐसा
India vs Bangladesh, World Cup 2023: भारतीय टीम को अगर वर्ल्ड कप का खिताब जीतना है तो विराट कोहली का फॉर्म में रहना बेहज जरूरी है। भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप का आगाज जीत के साथ किया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली जीत में सबसे बड़ा योगदान विराट कोहली का रहा था। दो रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद विराट कोहली ने जिस तरीके से पारी को संभाला और टीम को जीत दिला दी। वह काबिले तारीफ थी।
कोहली का कमाल: वनडे क्रिकेट इतिहास में इससे पहले किसी भी टीम ने दो रन पर टीम विकेट गंवाने के बाद मैच नहीं जीता था। लेकिन भारत ने ऐसा किया। इसकी सबसे बड़ी वजह विराट कोहली ही रहे। कोहली ने कमाल की पारी खेलते हुए एक हारी हुआ बाजी में टीम को जीत दिला दी। पहले मुकाबले में शानदार पारी खेलने के बाद विराट कोहली ने दूसरे मैच यानी कि अफगानिस्तान के खिलाफ भी अर्धशतकीय पारी खेली।

फॉर्म में हैं कोहली: विराट कोहली इस वर्ल्ड कप में फॉर्म में नजर आ रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ वह जल्दी आउट हो गए लेकिन उस दौरान टीम को उसकी कमी नहीं खली। बांग्लादेश के खिलाफ वर्ल्ड कप के चौथे मुकाबले में एक बार फिर विराट कोहली का बल्ला हल्ला बोला है। विराट कोहली ने इस मुकाबले में अर्धशतक जड़कर भारतीय टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।
4 मैचों में 3 अर्धशतक: विराट कोहली ने पिछले चार वर्ल्ड कप मुकाबले में से 3 में अर्धशतक जमाया है। विराट कोहली के इस फॉर्म को देखकर कह सकते हैं कि यह वर्ल्ड कप विराट कोहली का हो सकता है। विराट कोहली इस वर्ल्ड कप में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं। विराट कोहली को उनके साथी रोहित शर्मा से कंपटीशन मिल रही है। यह दोनों ही बल्लेबाज बेहद अच्छी लय में दिखाई दे रहे हैं। भारत के लिए इन दोनों का फॉर्म टीम के लिए गुड न्यूज है।
कोहली ने रचा इतिहास: बांग्लादेश के खिलाफ अपनी पारी के दौरान विराट कोहली ने इतिहास रचने का काम किया। विराट कोहली ने वर्ल्ड कप में नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए अपने हजार पूरे कर लिए। वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी भी भारतीय बल्लेबाज ने नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए वर्ल्ड कप में हजार नहीं बनाए थे। ऐसा कारनामा करने वाले विराट कोहली पहले बल्लेबाज बन गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications