IND vs BAN: क्या मोहम्मद शमी के साथ रोहित शर्मा ने की नाइंसाफी? आखिर क्यों फैंस को आया गुस्सा
India vs Bangladesh, World Cup 2023: भारतीय टीम वर्ल्ड कप का अपना चौथा मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ खेल रही है। भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है। पिछले मैच में पाकिस्तान को हराने वाली टीम को ही बांग्लादेश के खिलाफ भी रोहित शर्मा ने मौका दिया है। वर्ल्ड कप टीम में शामिल भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी एक बार फिर प्लेइंग इलेवन से बाहर हैं।
शार्दुल ठाकुर रहे हैं फ्लॉप: भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर की जगह मोहम्मद शमी को टीम में एंट्री मिलने की बात की जा रही थी। रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ शार्दुल ठाकुर को ही खिलाया है। शार्दुल ने वर्ल्ड कप में अब तक अपने प्रदर्शन से कुछ खास कमाल नहीं किया है। पाकिस्तान के खिलाफ वह सिर्फ दो ओवर ही डाल सके थे। पाकिस्तान के खिलाफ एकमात्र शार्दुल ठाकुर ऐसे गेंदबाज रहे, जिन्हें एक भी विकेट नहीं मिला।

शमी को नहीं मिला मौका: इस मैच से पहले शमी को शामिल किए जाने की चर्चाएं जोरों पर थी। क्रिकेट के कई दिग्गजों का भी मानना था कि मोहम्मद शमी बांग्लादेश के खिलाफ प्लेइंग 11 में खेल सकते हैं। शमी भारतीय टीम के तीसरे तेज गेंदबाज हैं। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के बाद मोहम्मद शमी का ही नाम आता है। ऐसे में फैंस शमी को इस मुकाबले में खेलते हुए देखना चाहते थे।
प्लेइंग इलेवन से बाहर: शमी को प्लेइंग 11 से बाहर रखने के फैसले पर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेट फैंस रोहित शर्मा के इस फैसले की आलोचना कर रहे हैं। फैंस के मुताबिक शमी शार्दुल ठाकुर से बेहतर खिलाड़ी हैं। वह टीम के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकते हैं। लेकिन इसके बावजूद भी कप्तान रोहित शर्मा उन्हें मौका नहीं दे रहे हैं।
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
बांग्लादेश: लिटन दास, तंजीद तमीम, मेहदी हसन मिराज, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), नसुम अहमद, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), तौहिद हृदॉय, महमुदुल्लाह, हसन महमूद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरिफुल इस्लाम।












Click it and Unblock the Notifications