IND vs BAN: शुभमन की बल्लेबाजी देख क्लीन बोल्ड हुईं सारा, चेहरे पर आई मुस्कान, बजाई ताली
India vs Bangladesh, World Cup 2023: वर्ल्ड कप के शुरुआती दो मुकाबले में शुभमन गिल टीम का हिस्सा नहीं थे। डेंगू होने के कारण शुभमन गिल ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ मैच नहीं खेल सके थे। 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ शुभमन गिल ने वर्ल्ड कप का अपना पहला मुकाबला खेला। पाकिस्तान के खिलाफ वह बड़ी पारी नहीं खेल सके।
भारत की दमदार शुरुआत: बांग्लादेश के खिलाफ शुभमन गिल एक बार फिर से अपने पुराने रंग में नजर आए। रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी ने भारतीय टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई। इन दोनों ही बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 88 रन जोड़े, रोहित शर्मा अपना अर्धशतक बनाने से चूक गए। 48 के स्कोर पर रोहित शर्मा कैच आउट होकर वापस पवेलियन लौट गए। आउट होने के बाद रोहित शर्मा बेहद गुस्से में नजर आए।

सारा तेंदुलकर ने जमकर बजाई तालियां: दूसरी तरफ शुभमन गिल लगातार बल्ले से चौके-छक्कों की बरसात कर रहे थे। गिल की बल्लेबाजी देखकर मैच देखने आई भारतीय क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर भी बेहद खुश नजर आई। गिल की शॉट पर सारा तेंदुलकर ने जमकर तालियां बजाई। इस दौरान उनके चेहरे पर मुस्कान भी देखी गई।
सोशल मीडिया पर छाये गिल-सारा: शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर को लेकर लव अफेयर्स की अफवाहें चलती रही है। गिल को मैच के दौरान अक्सर फैंस द्वारा सारा के नाम से चिढ़ाया भी जाता रह है। शुभमन गिल और सारा अली सारा तेंदुलकर को कई बार एक साथ देखा जा चुका है। हालांकि पिछले कुछ समय से सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल एक दूसरे से दूर ही नजर आए है, लेकिन इस मुकाबले में सारा तेंदुलकर गिल की बल्लेबाजी को जमकर एन्जॉय करती नजर आई। गिल ने इस मुकाबले में 52 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।












Click it and Unblock the Notifications