IND vs BAN: 'कानपुर से हूं, मस्त रहता हूं मस्ती में...', कुलदीप यादव का मजेदार वीडियो वायरल
India vs Bangladesh, World Cup 2023: भारतीय टीम के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव वर्ल्ड कप में टीम के लिए सबसे अधिक विकेट ले सकते हैं।
India vs Bangladesh, World Cup 2023: भारत और बांग्लादेश मैच के दौरान कुलदीप यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुलदीप यादव इस वीडियो में कुछ खाते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। कुलदीप यादव की इस वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ कुलदीप यादव के प्रदर्शन पर फैंस की नजरें बनी रहेगी।
कुलदीप यादव से होगी उम्मीदें: भारतीय टीम के लिए कुलदीप यादव ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। यह वर्ल्ड कप उनके लिए अब तक अच्छा गुजरा है। इस वर्ल्ड कप में वह भारत के लिए सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज भी साबित हो सकते हैं। कुलदीप यादव पाकिस्तान के खिलाफ भी काफी असरदार साबित हुए थे। कुलदीप ने 10 ओवर के अपने स्पेल में 35 रन खर्च करके दो अहम विकेट लिया था। कुलदीप यादव ने एक ही और में दो विकेट लेकर मैच को भारत की तरफ मोड़ दिया था।

गेम चेंजर हैं कुलदीप यादव: कुलदीप यादव लगातार टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। कुलदीप यादव की प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें लगातार मौके भी दिए जा रहे हैं। कप्तान रोहित शर्मा कुलदीप यादव को गेम चेंजर बता चुके हैं। कुलदीप यादव को युजवेंद्र चहल की जगह वनडे में मौका मिला है। चहल पिछले कुछ समय से लगातार खराब फार्म से गुजर रहे थे। जिस वजह से वर्ल्ड कप की टीम में भी उन्हें शामिल नहीं किया गया।
कुलदीप का कमाल: कुलदीप यादव भारतीय टीम के लिए मिडिल ओवर में विकेट टेकर गेंदबाज हैं। कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा की जोड़ी टीम के लिए अब तक शानदार काम करती रही है। कुलदीप यादव से आने वाले मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। कुलदीप यादव बांग्लादेश के खिलाफ भी असरदार साबित हुए। बांग्लादेश के खिलाफ पहली विकेट कुलदीप यादव ने ही झटकने का काम किया। तंजीद हसन को आउट कर कुलदीप ने भारत को मैच में वापस लाने का काम किया।












Click it and Unblock the Notifications