IND vs AUS Final: अनुष्का शर्मा-अथिया शेट्टी को लेकर ये क्या बोल गए हरभजन सिंह, उठाया ये बड़ा सवाल

India vs Australia, Final Harbhajan Singh: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा। इस मुकाबले को देखने के लिए बॉलीवुड के कई सितारे स्टेडियम में नजर आए। बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान से लेकर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जैसे सितारे भी इस मुकाबले को देखने के लिए स्टेडियम में नजर आए।

अनुष्का-अथिया एक साथ आईं नजर: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली की वाइफ अनुष्का शर्मा अक्सर विराट को चीयर करती हुई स्टेडियम में पाई जाती रही हैं। फाइनल मुकाबले के दौरान भी मैच देखने के लिए अनुष्का शर्मा वहां मौजूद थीं। अनुष्का शर्मा के साथ केएल राहुल की वाइफ और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी भी स्टैंड में नजर आई। मैच के दौरान अथिया शेट्टी और अनुष्का शर्मा आपस में बात करती दिखाई दीं।

India vs Australia 1

हरभजन सिंह ने किया कमेंट: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में कमेंट्री कर रहे पूर्व भारतीय स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह सुर्खियों में आ गए हैं। अनुष्का शर्मा और अथिया शेट्टी को लेकर हरभजन सिंह ने कुछ ऐसा कहा जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल जब कैमरामैन ने अनुष्का शर्मा और अथिया शेट्टी की तरफ फोकस किया तो इस पर हरभजन सिंह ने कहा कि यह दोनों आपस में क्या बातें कर रही होंगी? मुझे नहीं लगता कि क्रिकेट की समझ इन्हें ज्यादा है तो यह जरूर बॉलीवुड पर ही बातें कर रही होगी।

सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल: हरभजन सिंह के कमेंट के बाद सोशल मीडिया पर कुछ फैंस ने उन्हें कंट्रोल करना शुरू कर दिया। वहीं कुछ फैंस ने हरभजन सिंह के बयान को मजाकिया अंदाज करार दिया। मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 240 रनों पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया को इस मुकाबले को जीतने के लिए 241 रन बनाने हैं। भारतीय गेंदबाजों से इस स्कोर को डिफेंड करने की उम्मीद फैंस की बनी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+